1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' एक्टर प्रभास की फिल्म 'सालार' की रिलीज डेट अनाउंस, नए पोस्टर में दमदार लुक में आए नजर

'बाहुबली' एक्टर प्रभास की फिल्म 'सालार' की रिलीज डेट अनाउंस, नए पोस्टर में दमदार लुक में आए नजर

 Published : Feb 28, 2021 04:40 pm IST,  Updated : Feb 28, 2021 04:43 pm IST

'बाहुबली' एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' की रिलीज डेट का एलान हो गया है।

Prabhas film Saalar- India TV Hindi
Prabhas film Salaar Image Source : INSTAGRAM/SAALAR

'बाहुबली' एक्टर प्रभास की एक और फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस फिल्म का नाम 'सालार' है। ये फिल्म अगले साल 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म की अनाउंस डेट को प्रभास के अलावा फिल्म के मेकर्स ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, जल्द होगी सर्जरी, ब्लॉग में दी जानकारी

'सालार' फिल्म के पोस्टर के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा- 'आप सभी के साथ 'सालार' फिल्म की रिलीज डेट शेयर करते हुए खुशी हो रही है। 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघर में इसे आप देख सकते हैं।' 'सालार' में प्रभास के अपोजिट श्रुति हसन लीड रोल में हैं। 

'सालार' फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने भी फिल्म की रिलीज डेट को ट्विटर पर शेयर किया। प्रशांत ने ट्वीट किया- 'सालार' वर्ल्डवाइड 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी। हम लोग आप लोगों के साथ इसे सेलिब्रेट करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' 

'तेजस' में सिख फौजी की भूमिका निभाएंगी कंगना रनौत, कहा- मेरे चेहरे पर तुरंत स्माइल आ गई...

इससे पहले फिल्म के सिनेमेटोग्राफर भुवन गोंडा ने फिल्म के पहले शिड्यूल को लेकर जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। भुवन ने ब्लैक एंड व्हाइट बीटीएस तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'पहाड़ पर चढ़ना...सलार का पहला शूटिंग शिड्यूल पूरा हुआ।' 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन