1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर पहली बार खुलकर बोले ‘बाहुबली’ प्रभास

बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर पहली बार खुलकर बोले ‘बाहुबली’ प्रभास

 Published : Jun 03, 2017 12:16 pm IST,  Updated : Jun 03, 2017 12:16 pm IST

'बाहुबली 2' के हीरो प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। 5 साल सिर्फ बाहुबली को देने वाले प्रभास खुद को रिलैक्स करने के लिए दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने यूएस गए थे।

prabhas- India TV Hindi
prabhas Image Source : PTI

नई दिल्ली: 'बाहुबली 2' के हीरो प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। 5 साल सिर्फ बाहुबली को देने वाले प्रभास खुद को रिलैक्स करने के लिए दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने यूएस गए थे। प्रभास अब यूएस से लौट आए हैं और अपनी अगली फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने बताया था कि बाहुबली उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं है बल्कि उनकी जिंदगी बन गई है। लोगों से मिले बेइंतहा प्यार को देखकर प्रभास काफी इमोशनल हो गए थे। बाहुबली करने के बाद से सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि पूरे भारत या यूं कहें पूरे दुनिया में प्रभास के फैन बन गए हैं। उत्तर भारत के फैंस चाहते हैं बाहुबली प्रभास बॉलीवुड में भी डेब्यू करें। जब प्रभास से उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहली बार खुलकर बात की है। प्रभास से पूछा गया था कि क्या वह करण जौहर और एसएस राजामौली के साथ ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए प्रभास ने कहा, फिलहाल तो कोई प्लान नहीं है लेकिन अगर ऐसा ऑफर मिला तो जरूर वे इस पर विचार करेंगे।

​प्रभास और राजामौली में है गहरा याराना

प्रभास ने यह भी कहा कि फिलहाल वो अपना सारा ध्यान अपनी आने वाली फिल्म ‘साहो’ पर लगाना चाहते हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

हाल ही में साहो का टीजर जारी किया है। लोगों ने प्रभास के इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं, और बाहुबली को एक नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।

यहां देखिए 'साहो' का टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन