1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान प्रभास के साथ हुआ कुछ दिलचस्प, रजामौली का बड़ा खुलासा

‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान प्रभास के साथ हुआ कुछ दिलचस्प, रजामौली का बड़ा खुलासा

 Published : May 12, 2017 01:12 pm IST,  Updated : May 12, 2017 01:12 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को दुनियाभर से खूब सफलता हासिल हो रही है। खासतौर फिल्म में बाहुबली की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रभास को खास प्रशंसा हासिल हो रही है। इसे लेकर राजामौली का कहना है कि...

prabhas rajamouli- India TV Hindi
prabhas rajamouli

मुंबई: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को दुनियाभर से खूब सफलता हासिल हो रही है। खासतौर फिल्म में बाहुबली की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रभास को खास प्रशंसा हासिल हो रही है। इसे लेकर राजामौली का कहना है कि यह किरदार सिर्फ और सिर्फ दक्षिण के अभिनेता प्रभास के लिए लिखा गया था। 'बाहुबली' किरदार को रचे जाने के समय को याद करते हुए राजामौली ने कहा, "हमने, प्रभास और मैंने, अब से 10 साल पहले एक फिल्म पर काम किया था और हम गहरे दोस्त बन गए थे। हम दिन-रात घंटों बातें करते थे। केवल 'बाहुबली' को लेकर ही नहीं बल्कि फिल्म निर्माण के तमाम पहलुओं पर, फिल्म निर्माण के दर्शन पर।"

उन्होंने कहा, "हमारे तार जुड़ गए। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। वह जानते थे कि मेरी एक युद्ध संबंधी फिल्म बनाने की गहरी इच्छा है और वह इसके लिए तैयार थे।" राजामौली ने कहा कि प्रभास ने पूरे 3 साल कोई और काम न लेकर खुद को ‘बाहुबली’ के लिए समर्पित रखा। राजामौली ने कहा, "यहां तक कि वह इसमें कुछ ज्यादा ही घुस गए थे। जब मैंने इस फिल्म के लिए डेढ़ साल तक की तारीखें मांगी तो वह हंसे और कहा, आप इस फिल्म को कभी इतने समय में नहीं बना पाओगे और इस तरह उन्होंने स्वयं को लगभग साढ़े तीन साल स्वतंत्र रखा। और अंत में, इस फिल्म को बनाने में 5 साल लग गए और प्रभास इसके लिए उपलब्ध थे।"

उन्होंने कहा कि यहां तक की प्रभास तब भी मौजूद थे, जब किरदारों का लिखा जाना भी शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "मेरा मतलब हमने अनुष्का, शिवगामी और कट्टप्पा के लिए लिखे गए किरदारों के आधार पर कलाकारों को लिया। लेकिन प्रभास के साथ ऐसा नहीं है, यह किरदार उनके लिए ही लिखा गया था।" 'बाहुबली: 2 द कन्क्लूजन' ने भारत में कमाई के सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन