1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली और उनका परिवार हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली और उनका परिवार हुआ कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 Published : Jul 29, 2020 09:37 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 09:41 pm IST

बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

SS rajamouli- India TV Hindi
एसएस राजामौली Image Source : INSTAGRAM/SSRAJAMOULI

बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया हल्का बुखार आने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने ट्वीट किया- मुझे और मेरे परिवार को कुछ दिन पहले हल्का बुखार हुआ था। बुखार ठीक हो गया था लेकिन हमने टेस्ट करवा लिया था। आज कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आई। डॉक्टर की सलाह के बाद हम घर में ही क्वारंटीन हैं।

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- हम सब बेहतर महसूस कर रहे हैं और लक्षण भी नहीं हैं लेकिन सभी निर्देश और सावधानियों का पालन कर रहे हैं। एंटीबॉडीज विकसित होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम प्लाज्मा डोनेट कर सकें।

आपको बता दें कोरोना वायरस महामारी से पहले राजामौली अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर की शूटिंग में बिजी थे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदाक निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन