1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' से पहले एक बार फिर रिलीज होगी 'बाहुबली-द बिगनिंग'

'बाहुबली-द कन्क्लूजन' से पहले एक बार फिर रिलीज होगी 'बाहुबली-द बिगनिंग'

 Published : Apr 04, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 12:53 pm IST

28 अप्रैल साल की सबसे चर्चित फिल्म ‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन अगर आपने अगर फिल्म का पहला भाग मिस कर दिया था, या बड़े परदे पर नहीं देख पाए थें। तो आपके लिए एक फिल्म निर्माताओं की एक खास सौगात है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

मुंबई: 28 अप्रैल साल की सबसे चर्चित फिल्म ‘बाहुबली-द कन्क्लूजन’ रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन अगर आपने अगर फिल्म का पहला भाग मिस कर दिया था, या बड़े परदे पर नहीं देख पाए थें। तो आपके लिए एक फिल्म निर्माताओं की एक खास सौगात है। बाहुबली 2 की रिलीज से तीन हफ्तें पहले फिल्म के निर्माताओं ने इसके पहले भाग ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ को दोबारा रिलीज करने का ऐलान किया है। प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।

ट्विटर पर करण ने लिखा है “ वक्त है इस एपिक फिल्म की यादों को फिर से ताजा करने का, और उनके लिए जिन्होंने ये फिल्म नहीं देखी है। आप इस फिल्म को मिस नहीं कर सकते। 7 अप्रैल को बाहुबली फिर से रिलीज हो रही है।”

बाहुबली एक भव्य फिल्म है। फिल्म ने रिलीज के बाद कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। फिल्म ने 400 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की। हिंदी सिनेमा के इतिहास की यह एक बड़ी फिल्म साबित हुई है। फिल्म के पहले भाग ने हमारे जेहन में एक सवाल छोड़ा था कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? अब दूसरे भाग में हमें इस सवाल का जवाब मिलने वाला है।

तो 28 अप्रैल को फिल्म का दूसरा भाग देखने से पहले फिल्म की यादों को फिर से ताजा करने का यह एक अच्छा मौका है। इतना ही नहीं अगर आप फिल्म के पहले भाग की टिकट बुक करते हैं तो आपको दूसरे भाग के टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि पहले टिकट के साथ ही दूसरे भाग के लिए कन्फर्म टिकट मिल जाएगा।

बाहुबली में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन एस. एस. राजामौली ने किया है।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन