1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, गुस्से में दिख रहे हैं भल्लालदेव

'बाहुबली 2' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, गुस्से में दिख रहे हैं भल्लालदेव

 Published : Apr 03, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Apr 03, 2017 01:47 pm IST

अप्रैल शुरू हो चुका है और दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। उत्सुकता फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ देखने की। हर किसी के सवालों का जवाब जो मिलने वाला है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

bhallal- India TV Hindi
bhallal

मुंबई:  अप्रैल शुरू हो चुका है और दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। उत्सुकता फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ देखने की। हर किसी के सवालों का जवाब जो मिलने वाला है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता फिल्म निर्माता अच्छे से समझते हैं। तभी तो फिल्म निर्माता हर दिन बाहुबली से जुड़ा कुछ न कुछ नया सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

अब करण जौहर ने फिल्म के विलेन भल्लालदेव यानी राणा दग्गूबती एक शानदार पोस्टर जारी किया है।

करण जौहर ने ट्विटर पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ‘’बाहुबली 2 से देखिए भल्लालदेव को। फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी।‘’

राणा दग्गुबाती ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2010 में आई तेलुगू फिल्म ‘लीडर’ से की थी।

एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली दुनिया के 8500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। भारत में यह फिल्म 6,500 स्क्रीन्स में रिलीज होगी। बाहुबली 2 दुनिया के 30 देशों में तकरीबन 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जायेगी।

फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन