1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' को मिली बड़ी ओपनिंग, 10000 रुपये में बिक रहा है फिल्म का एक टिकट

'बाहुबली' को मिली बड़ी ओपनिंग, 10000 रुपये में बिक रहा है फिल्म का एक टिकट

 Published : Jul 10, 2015 11:48 am IST,  Updated : Jul 10, 2015 02:23 pm IST

नई दिल्लीः प्रभास, राणा दुग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना स्टारर फिल्म 'बाहुबली' को बाक्स आफिस पर बम्बर ओपनिंग मिली है। फिल्म देश भर में 4000 पर्दों पर दिखाई जा रही है जिसमें से 2500 दक्षिण भारत

'बाहुबली' का एक टिकट का...- India TV Hindi
'बाहुबली' का एक टिकट का बिक रहा है 10000 रुपये में

नई दिल्लीः प्रभास, राणा दुग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना स्टारर फिल्म 'बाहुबली' को बाक्स आफिस पर बम्बर ओपनिंग मिली है। फिल्म देश भर में 4000 पर्दों पर दिखाई जा रही है जिसमें से 2500 दक्षिण भारत में ही है। इसके अलावा यह फिल्म अमेरिका में भी 135 स्क्रीनों पर रिलीज होगी। फिल्ममेकर मिलाप ज़ावेरी ने ट्वीट किया कि दक्षिण में फिल्म के एक टिकट के लिए लोग 10000 रूपय तक देने को तैयार है। साफ तौर पर 4000 स्क्रीन्स भी कम पड़ रही हैं।

Milap

ये भी पढ़ें- 'बाहुबली' में इन मोहतरमा का गिरा टॉप, फिर जाने क्या हुआ

सिनेमा घरों में टिकट काउंटर के आगे लंबी-लंबी कतारे लगी है। भीड़ को काबू करने के लिए सिनेमा घरों के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म माने जाने वाली बाहुबाली को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को दक्षिण भारत में तो  90-100 प्रतिक्षत तक की ओपनिंग मिली है वहीं फिल्ममेकर करण जौहर का नाम इस फिल्म से जुड़ने से देश के बाकी हिस्सो में भी लोग सिनेमा घरों का रुख कर रहे हैं।

फिल्म को देख ट्विटर पर लोग तारीफ करते थक नहीं रहे है। अगली स्लाईड में पढ़ें लोगों की राय-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन