1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Baazaar Box Office Collection Day 2: सैफ अली खान और रोहन मेहरा की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए 7.17 Cr

Baazaar Box Office Collection Day 2: सैफ अली खान और रोहन मेहरा की फिल्म ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए 7.17 Cr

 Published : Oct 28, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 03:35 pm IST

गौरव के चावला की फिल्म 'बाज़ार' ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी। पहले दिन 3.07 करोड़ रूपये का बिजनेस करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 4.10 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया।

Baazaar Box Office Collection Day 2 - India TV Hindi
Baazaar Box Office Collection Day 2 Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: गौरव के चावला की फिल्म 'बाज़ार' ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी। पहले दिन 3.07 करोड़ रूपये का बिजनेस करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 4.10 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में 7.17 करोड़ रूपये कमा लिए हैं।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- दूसरे दिन बाज़ार ने रफ्तार पकड़ी। 33.55% की बढ़ोत्तरी हुई। मुंबई में अच्छा बिजनेस हो रहा है। शुक्रवार- 3.07 करोड़ रूपये, शनिवार- 4.10 करोड़ रूपये, कुल-7.17 करोड़ रूपये।

फिल्म में सैफ अली खान, रोहन मेहरा, राधिका आप्टे और चित्रांगदा सिंह हैं। फिल्म स्टॉर मार्केट पर बनी है। (Also read: Baazaar Movie Review: पैसा, पॉवर और स्टॉक मार्केट की कहानी में है संस्पेंस और थ्रिलर, बाज़ार चालू छे!)

आपको बता दें कि इस फिल्म से विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने डेब्यू किया है। फिल्म के अनुभव के बारे में रोहन ने कहा कि सैफ अली खान और राधिका आप्टे ने फिल्म के सेट पर उन्हें कभी न्यूकमर जैसे महसूस नहीं कराया। उनके साथ काम का अनुभव शानदार रहा। दोनों अच्छे कलाकार हैं। उन्होंने मुझे बिल्कुल महसूस नहीं होने दिया कि मैं नया हूं। उन्होंने एक मेरे साथ प्रोफेशनल की तरह व्यवहार किया।

फिल्म के बारे में बात करते हुए रोहन ने कहा, "मैं चाहता हूं कि सभी सिनेमाघर जाकर 'बाज़ार' देखें। यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और लोग खुद को फिल्म के पात्रों से जोड़ सकेंगे। मुझे यकीन है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे।"

Also Read:

Birthday Special: किरण राव की कजिन हैं अदिती राव हैदरी, इस एक्टर से हो चुका है तलाक

प्रियंका चोपड़ा ने रखा मंगेतर निक जोनस के लिए करवा चौथ? इंस्टाग्राम पोस्ट ने किया इशारा

रवीना, नीलम सहित कपूर फैमिली के सदस्यों ने इस अंदाज में मनाया करवा चौथ, शेयर की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन