1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bafta 2021: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा पुरस्कारों की दौड़ में शामिल

Bafta 2021: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा पुरस्कारों की दौड़ में शामिल

 Written By: PTI
 Published : Feb 06, 2021 07:51 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 07:51 am IST

प्रिंयका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव अभिनीत ‘‘द व्हाइट टाइगर’’ सात श्रेणियों में नामांकन के लिए दौड़ में है।

bafta 2021 the white tiger priyanka chopra - India TV Hindi
बाफ्टा पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हुई ‘द व्हाइट टाइगर’ Image Source : INSTAGRAM: GOURAVADARSH

ब्रिटिश अकादमी ने साल 2021 के बाफ्टा पुरस्कारों के लिए लंबी सूची जारी की है और प्रियंका चोपड़ा जोनास, राजकुमार राव और आदर्श गौरव अभिनीत ‘‘द वाइट टाइगर’’ सात श्रेणियों में नामांकन के लिए दौड़ में है। रमिन बहरानी द्वारा निर्देशित अंग्रेजी भाषा की इस फिल्म को 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर जारी किया गया था। 

इस फिल्म के मुख्य अभिनेता आदर्श गौरव के साथ ही रिज अहमद फिल्म ‘‘साउंड ऑफ मेटल’’ के लिए जबकि दिवंगत अभिनेता चैडविक बॉसमैन अपनी फिल्म ‘‘मा रेनिज ब्लैक बॉटम’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के नामांकन की दौड़ में शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की दौड़ में हैं।

जैकलीन फर्नांडीज ने बड़ी कीमत देकर खरीदा प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला घर

लिस्ट में इन अभिनेत्रियों का भी नाम 

इस सूची में मारिया बाकालोव, एलेन बसर्टिन, ग्लेन क्लोज और ओलिविया कॉलमेन समेत अन्य अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है। ‘‘फारेनहाइट 451’’ और ‘‘होम्स 99’’ जैसे शानदार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले बहरानी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एवं सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले श्रेणी में किस्मत आजमा रहे हैं। 

फिल्म ‘‘द वाइट टाइगर’’ सर्वश्रेष्ठ चलचित्रण एवं सर्वश्रेष्ठ संपादन की सूची में भी दौड़ में है। इस फिल्म में बलराम नाम के एक चालक के जीवन की असाधारण यात्रा को दर्शाया किया गया है। इसमें बलराम के एक गरीब ग्रामीण से उद्योगपति बनने तक का सफर शामिल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन