1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडीज ने बड़ी कीमत देकर खरीदा प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला घर

जैकलीन फर्नांडीज ने बड़ी कीमत देकर खरीदा प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला घर

 Published : Feb 05, 2021 11:07 pm IST,  Updated : Feb 05, 2021 11:07 pm IST

यह घर कर्मयोग नाम की बिल्डिंग में है, प्रियंका चोपड़ा यहां निक जोनस से शादी के बाद रहती थीं।

जैकलीन फर्नांडीज प्रियंका चोपड़ा jacqueline- India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडीज ने खरीदा प्रियंका चोपड़ा का घर Image Source : INSTAGRAM- @JACQUELINEF143

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज किराए के घर से अब अपने घर में शिफ्ट हो गई हैं। जैकलीन ने मुंबई के जुहू में एक घर खरीदा है, बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा का घर हुआ करता था। ये वही घर है जिसमें साल 2018 में प्रियंका और निक रहा करते थे। रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन ने 7 करोड़ रुपये देकर ये घर खरीदा है। यह घर कर्मयोग नाम की बिल्डिंग में है और प्रियंका चोपड़ा यहां निक जोनस से शादी के बाद रहती थीं। इस घर में एक बड़ा लिविंग एरिया है और एक आउटडोर बालकनी भी है।

'आरआरआर' को साउथ भाषाओं में थिएट्रिकल राइट्स को मिल रहा है 348 करोड़ का ऑफर

बता दें, 2019 में, प्रियंका और निक ने लॉस एंजिल्स में सैन फर्नांडो घाटी के एक महंगे क्षेत्र एनकिनो में 20 मिलियन डॉलर की एक हवेली खरीदी, जिसकी खबर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दी थी। ये बेहद शानदार घर था जिसमें मूवी थियेटर, बार, स्विमिंग पूल, बास्केट बॉल कोर्ट, जिम जैसी बहुत सी चीजें हैं। इससे पहले, निक और प्रियंका इस दूसरे घर में रह रहे थे, उसे उन्होंने 2018 में अपनी शादी से ठीक पहले खरीदा था। इस जोड़े ने एक साल बाद ही इसे 6 मिलियन डॉलर में बेच दिया

उदयपुर में हो रही है 'फोन भूत' की शूटिंग, कैटरीना कैफ ने 'गैंग' के साथ शेयर की ये खास फोटो

जैकलीन को आखिरी बार निर्देशक शिरीष कुंदर की फिल्म मिसेज सीरियल किलर में नेटफ्लिक्स पर देखा गया था। वह जल्द ही बच्चन पांडे, भूत पुलिस और सर्कस में दिखाई देंगी।

किसान आंदोलन पर सलमान खान की प्रतिक्रिया, कहा- 'सही चीज होनी चाहिए'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन