1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उदयपुर में हो रही है 'फोन भूत' की शूटिंग, कैटरीना कैफ ने 'गैंग' के साथ शेयर की ये खास फोटो

उदयपुर में हो रही है 'फोन भूत' की शूटिंग, कैटरीना कैफ ने 'गैंग' के साथ शेयर की ये खास फोटो

 Written By: IANS
 Published : Feb 05, 2021 08:16 am IST,  Updated : Feb 05, 2021 09:52 am IST

तीनों को उदयपुर में एक झील के किनारे मनोरम दृश्य का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है, जहां वर्तमान में फिल्म की शूटिंग की जा रही है।

katrina kaif shooting phone bhoot in udaipur- India TV Hindi
उदयपुर में हो रही है 'फोन भूत' की शूटिंग Image Source : INSTAGRAM: KATRINAKAIF

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फोन भूत की शूटिंग शुरू कर दी है और उन्होंने सह-कलाकार ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के रूप में अपने नए गैंग की तस्वीर साझा की। कैटरीना ने सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं , जहां वह सिद्धांत और ईशान के साथ दिख रही हैं। तीनों को उदयपुर में एक झील के किनारे मनोरम दृश्य का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है, जहां वर्तमान में फिल्म की शूटिंग की जा रही है।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। 'फोन भूत' को रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने लिखा है।

कैटरीना कैफ ने किसी को गले लगाते हुए शेयर की अपनी तस्वीर, यूजर्स बोले- ये विक्की कौशल है...

अभिनेत्री को आखिरी बार लीड रोल में 2019 की फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ देखा गया था।

'फोन भूत' के अलावा कैटरीना 'सूर्यवंशी' की रिलीज का इतंजार कर रही हैं। इसमें वो अक्षय कुमार के साथ नज़र आएंगी, जबकि रणवीर सिंह और अजय देवगन का कैमियो रोल होगा। इस मूवी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन