1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडीज ने बाइक राइड का लुफ्त उठाया

जैकलीन फर्नांडीज ने बाइक राइड का लुफ्त उठाया

 Published : Jan 13, 2021 10:50 pm IST,  Updated : Jan 13, 2021 10:50 pm IST

जैकलीन के लिए यह साल काफी व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। उनके पास कई फिल्में हैं। 

जैकलीन फर्नांडीज - India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडीज ने बाइक राइड का लुफ्त उठाया Image Source : INSTA- JACQUELINEF143

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने बाइक राइड का खूब लुफ्त उठाया। अभिनेत्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जहां वह बाइक की सवारी का आनंद लेते हुई दिखाई दे रही हैं। शेयर वीडियो को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "दैट इज। मैं अपने परिवहन के मोड को बाइक में बदल रही हूं।"

जैकलीन के लिए यह साल काफी व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। उनके पास कई फिल्में हैं। उन्होंने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' के लिए शूटिंग की है और अक्षय कुमार और कृति सैनन के साथ की फिल्म 'बच्चन पांडेय' के लिए शूटिंग शुरू की है।

वह 'किक 2' में सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिर से नजर आएंगी। दोनों ने 2014 की एक्शन हिट फिल्म 'किक' में अभिनय किया था। जैकलीन रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा करेंगी।

इनपुट- आईएएनएस

अक्षय कुमार जब मेंढक की वजह से नहीं चार्ज कर पाए अपना फोन 

ऑनलाइन लीक होने के बाद थियेटर्स में रिलीज हुई थालापति विजय, विजय सेतुपति की 'मास्टर'

पहली बार बेटी जीवा के साथ विज्ञापन करते नजर आएंगे एम एस धोनी, तस्वीर वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन