1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज तीन बड़ी फिल्मों में आने वाली हैं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज तीन बड़ी फिल्मों में आने वाली हैं नजर

 Published : Nov 06, 2020 03:56 pm IST,  Updated : Nov 06, 2020 04:25 pm IST

जैकलीन आने वाले समय में तीन बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। पिछले फिल्मों में जैकलीन को खूब प्यार मिला।

 जैकलीन फर्नांडीज - India TV Hindi
 जैकलीन फर्नांडीज Image Source : INSTAGRAM/JACQUELINEF143

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज ने अपनी पिछली परफॉर्मेंस के साथ फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है, और अब, अपनी आने वाली फिल्मों में कुछ शानदार परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जैकलीन आने वाले समय में तीन बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा, "मैं इस तरह के रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए इक्छुक हूं। प्रत्येक फिल्मों का जॉनर एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और यह कुछ ऐसा है जो मैं अपनी बकेट लिस्ट से टिक ऑफ करना चाहती थी। मेरे किरदारों की बहुत अलग डिमांड हैं, यह सुपर थ्रिलिंग होने वाला है।"

अमिताभ बच्चन और केबीसी मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद ट्रेंड हुआ #boycottkbc

अपने सह-अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसे सह-कलाकार जिनके साथ मैंने पहले काम करना बहुत एन्जॉय करना पसंद किया है, वे सलमान और सैफ है। मैं पहली बार रोहित शेट्टी और रणवीर के साथ सहयोग कर रही हूं, वे सभी प्रतिभा के पावरहाउस हैं और उनके साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आने वाला है।"

अनुष्का शर्मा ने दुबई में धूमधाम से मनाया विराट कोहली का जन्मदिन, देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीरें

उन्होंने कहा, "मेरे पास एक किरदार से दूसरे किरदार में जाने और स्विच करने का कोई समय नहीं होगा, लेकिन मैं इसकी शिकायत नहीं कर रही हूं, क्योंकि मैं बैक टू बैक फिल्मों के साथ एक खुशहाल स्पेस में रहूंगी।"

जैकलीन जल्द 'भूत पुलिस', 'किक 2' और 'सर्कस' में दिखाई देंगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन