1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर-श्रद्धा की 'बागी' के सीक्वल पर चल रही है चर्चा

टाइगर-श्रद्धा की 'बागी' के सीक्वल पर चल रही है चर्चा

 Published : May 09, 2016 11:46 am IST,  Updated : May 09, 2016 01:07 pm IST

इस फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों से हमें जिस तरह का प्यार मिला है, उसे देखते हुए हम इसका सीक्वल बनाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

Tiger Shroff and Shradha Kapoor- India TV Hindi
Tiger Shroff and Shradha Kapoor

मुंबई: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'बागी' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं जबकि फिल्म समीश्रकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई हैं। अब फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल बनाने की भी चर्चा हो रही है। बागी के निर्देशक शब्बीर खान का कहना है कि फिल्म के सीक्वल पर चर्चा जारी है। खान ने मीडिया को बताया, "हमने अभी इस फिल्म को पूरा किया है, लेकिन मैं झूठ नहीं बोलूंगा।

इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड की ये हॉट हीरोइन अब आम लड़की का किरदार में आएंगी नज़र

इस फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों से हमें जिस तरह का प्यार मिला है, उसे देखते हुए हम इसका सीक्वल बनाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।" साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 'बागी' में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदारों में नजर आए हैं।

शब्बीर से जब पूछा गया कि क्या वह फिल्म के सीक्वल में नए कलाकारों को प्राथमिकता देंगे? उन्होंने कहा, "जब मैं नए युवा खिलाड़ियों के साथ फिल्म बनाने के बारे में सोचता हूं, तो एक खुशी होती है कि मैं लोगों के प्यार के साथ फिल्म बना सकता हूं। कभी-कभी नामी-गिरामी कलाकारों के साथ काम करने के फायदे और नुकसान होते हैं। आपको फिल्म उनके इर्द-गिर्द बनानी होती है।"

अक्षय कुमार और करीना कपूर की 2009 में आई फिल्म 'कम्बख्त इश्क' से करियर की शुरुआत करने वाले निर्देशक ने टाइगर और कृति सेनन के साथ 'हीरोपंती' फिल्म बनाई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन