1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: तमन्ना भाटिया के 31वें जन्मदिन पर टीम ने दिया सरप्राइज, वैनिटी वैन में ही धूमधाम से मनाया बर्थडे

Video: तमन्ना भाटिया के 31वें जन्मदिन पर टीम ने दिया सरप्राइज, वैनिटी वैन में ही धूमधाम से मनाया बर्थडे

 Published : Dec 21, 2020 11:09 am IST,  Updated : Dec 21, 2020 11:09 am IST

तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो वैनिटी वैन में अपना जन्मदिन मनाती दिखाई दे रही हैं।

tamanna bhatia birthday celebration- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया का बर्थडे सेलिब्रेशन  Image Source : INSTAGRAM: GAPSHAP__/TAMANNAAHSPEAKS

'बाहुबली' फिल्म से लोकप्रियता हासिल करने वाली साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। वो अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सेट पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो वैनिटी वैन में अपना जन्मदिन मनाती दिखाई दे रही हैं। 

दरअसल, तमन्ना भाटिया की टीम ने उन्हें सरप्राइज दिया। वो जैसे ही अपनी वैनिटी वैन में दाखिल हुई, उन्हें अंदर ढेर सारे गुब्बारों की ढेर खूबसूरत सजावट देखने को मिली। ये देखकर वो काफी खुश हो गईं, लेकिन उन्हें इस बात का भी मलाल था कि उन्होंने जिम वाले कपड़े ही पहने थे। 

'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कोरोना वायरस से जीती जंग, स्टेमिना वापस लाने के लिए कर रही हैं ये काम

तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा अपनी टीम का शुक्रिया अदा किया। 

तमन्ना के फैंस भी उन्हें बर्थडे विश करने पहुंचे। एक्ट्रेस ने न सिर्फ उनसे मुलाकात की बल्कि उनसे बातचीत भी की। 

तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989 को हुआ था। उन्होंने तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया है। साल 2005 में उन्होंने 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में 'चांद सा रोशन चेहरा' से डेब्यू किया था। वो अभिजीत सावंत के एल्बम वीडियो 'लफ्जों में' दिखाई दे चुकी हैं। 

तमन्ना साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अब तक 65 फिल्मों में काम किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन