1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कोरोना वायरस से जीती जंग, स्टेमिना वापस लाने के लिए कर रही हैं ये काम

'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने कोरोना वायरस से जीती जंग, स्टेमिना वापस लाने के लिए कर रही हैं ये काम

 Written By: IANS
 Published : Oct 17, 2020 07:36 am IST,  Updated : Oct 17, 2020 07:36 am IST

तमन्ना भाटिया कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद अपने स्टेमिना को वापस लाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा रही हैं।

tamannaah bhatia- India TV Hindi
तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद अपने स्टेमिना को वापस लाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह चौथे पुशअप में हांफती नजर आ रहीं हैं, जबकि इससे पहले वह एक बार में 40 पुशअप लगा लिया करती थीं।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "फिटनेस पर वापसी। पहला दिन, अपने स्टेमिना को फिर से लाने के लिए बेबे स्टेप ले रही हूं। कोरोनावायरस से उबरने के बाद यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। चलते रहो लेकिन यह सुनिश्चित करो कि तुम अपने शरीर की सुनो।"

बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस से संक्रमित, हैदराबाद के अस्पताल में किया गया भर्ती

तमन्ना को इस महीने की शुरूआत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए 'आईसोलेशन' में रहने की सलाह दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन