1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नोट कर लीजिए तारीख, ‘बाहुबली कन्क्लूजन’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

नोट कर लीजिए तारीख, ‘बाहुबली कन्क्लूजन’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

 Published : Mar 08, 2017 01:40 pm IST,  Updated : Mar 08, 2017 01:40 pm IST

'बाहुबली' देख चुके हर दर्शक को 'बाहुबली- द कन्क्लूजन' के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि खबर है कि 'बाहुबली- द कन्क्लूजन' का ट्रेलर...

bahubali 2- India TV Hindi
bahubali 2 Image Source : PTI

नई दिल्ली: बाहुबली देख चुका हर शख्स फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल को बड़े परदे पर दस्तक होने के लिए तैयार है। लेकिन दर्शकों को फिल्म से पहले फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। आपका ये इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि खबर है कि 'बाहुबली- द कन्क्लूजन' का ट्रेलर मुंबई में 15 मार्च को रिलीज होगा। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली सहित फिल्म के तमाम एक्टर्स- प्रभास, राणा डग्गूबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया मौजूद रहेंगे।

हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजामौली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म का ट्रेलर मार्च के दूसरे सप्ताह तक आ जाएगा। राजामौली ने ये भी कहा कि ट्रेलर रिलीज करने में अभी दिक्कत है क्योंकि हमने ट्रेलर काट दिया था लेकिन सीजी शॉट्स के लिए हमें अभी इंतजार करना पड़ेगा।

राजामौली ने बताया कि एक बार शॉट आने के बाद वीडियो और साउंडट्रैक हमें जोड़ना पड़ता है। जिसमें दो या तीन दिन लगते हैं। इसलिए अभी से तारीख बताना संभव नहीं है। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में फिल्म का ट्रेलर तैयार किया जा रहा है। फिल्म 28 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन्स पर उतरेगी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन