1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बालिका वधू’ फेम सिद्धार्थ शुक्ला की BMW ने 3 कार को मारी टक्कर, कई लोग घायल

‘बालिका वधू’ फेम सिद्धार्थ शुक्ला की BMW ने 3 कार को मारी टक्कर, कई लोग घायल

 Published : Jul 22, 2018 07:17 pm IST,  Updated : Jul 22, 2018 07:17 pm IST

 फिल्मों और टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में सिद्धार्थ को तो चोट नहीं आई लेकिन उनकी गाड़ी से भिड़ी गाड़ियों मे जो सवार थे उन्हें चोट आ गई है।

सिद्धार्थ शुक्ला- India TV Hindi
सिद्धार्थ शुक्ला

नई दिल्ली: फिल्मों और टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में सिद्धार्थ को तो चोट नहीं आई लेकिन उनकी गाड़ी से भिड़ी गाड़ियों मे जो सवार थे उन्हें चोट आ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 6 बजे सिद्धार्थ शुक्ला मुंबई के श्रीजी होटल के पास से अपनी BMW से गुजर रहे थे, अचानक उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधा डिवाइडर से जा टकराई। इस वजह से पीछे से आ रही गाड़ियां भी टकरा गईं जिसके बाद एक शख्स को चोट आ गई।

मुंबई पुलिस ने केस दर्ज करते हुए सिद्धार्थ के ब्लड सैंपल भी ले लिये हैं जिससे ये पता चल सके कि सिद्धार्थ ने एल्कोहॉल तो नहीं लिया है। 3 गाड़ियां इस हादसे में डैमेज हुई है, पुलिस पूरी छानबीन कर रही है।

बता दें, सिद्धार्थ कलर्स के सीरियल बालिका वधु से पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी के विनर भी बन चुके हैं। सिद्धार्थ हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी आलिया और वरुण के साथ नजर आए थे। सिद्धार्थ ने सीरियल दिल से दिल तक में भी काम किया है, लेकिन उनके अनप्रोफेशनल बिहैवियर के चलते उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ लिया गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन