नई दिल्ली: बिग बॉस 11 में अपनी हॉटनेस का जलवा दिखाने के बाद ब्यूटीफुल बंदगी कालरा अब एक और रियलिटी शो में नजर आएंगी। कलर्स के शो एंटरटेनमेंट की रात में बिग बॉस के कई पूर्व प्रतियोगी नजर आने वाले हैं। इस शो में बंदगी कालरा के अलावा, हितेन तेजवानी, विंदु दारा सिंह, लोपा मुद्रा और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नजर आएंगे। अब ये सितारे एक साथ आएंगे तो धमाका तो होगा ही। बिग बॉस के बाद आने वाले इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं। इस शो में आने वाले मेहमान हंसी मजाक तो करते ही हैं इसमें रैपिंग भी की जाती है।
Related Stories
बिग बॉस से बाहर होने के बाद बंदगी कालरा ने हॉट टॉपलेस फोटोशूट भी करवाया था। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया था। लेकिन जो भी हो बिग बॉस की वजह से बंदगी सेलिब्रिटी तो बन ही गई हैं।
बिग बॉस में अपनी बोल्ड इमेज, रोमांस और पुनीश के साथ इंटिमेसी की वजह से बंदगी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। देखना होगा एंटरटेनमेंट की रात में वो दर्शकों का किस तरह मनोरंजन करती हैं।