1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: OMG! किसने दिया बंदगी कालरा के गले पर लव बाइट? कैमरे में हुआ कैद

Bigg Boss 11: OMG! किसने दिया बंदगी कालरा के गले पर लव बाइट? कैमरे में हुआ कैद

 Published : Oct 18, 2017 10:55 am IST,  Updated : Oct 18, 2017 11:17 am IST

'बिग बॉस 11' में पहले ही दिन से घर के सदस्यों को आपस में लड़ते हुए देखा जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच एक लव स्टोरी बनती हुई भी दिखाई दे रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की। पिछले कुछ वक्त से दोनों के बीच काफी नजदीकियां...

bandgi Kalra- India TV Hindi
bandgi Kalra

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की मेजबानी वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में पहले ही दिन से घर के सदस्यों को आपस में लड़ते हुए देखा जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच एक लव स्टोरी बनती हुई भी दिखाई दे रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की। पिछले कुछ वक्त से दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर घर के सदस्य छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे के साथ खूब बहस करते हुए दिखते हैं, वहीं ये दोनों घर के किसी कोने में एक दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिता रहे होते हैं। कई बार पुनीश, बंदगी के हाथों पर किस करते और गले लगते हुए दिख चुके हैं। लेकिन अब एक ऐसी चीज सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है।

वैसे दिन पर दिन बढ़ रही इन दोनों की नजदीकियों को दर्शकों ने कई बार फेक भी कहा है, तो कभी इसे टीआरपी बढ़ाने का हिस्सा माना गया। हालांकि बंदगी और पुनीश खुद भी इस बात को मान चुके हैं कि वह सिर्फ कैमरे के लिए ये सब कुछ कर रहे हैं। लेकिन अब एक अन्सीन वीडियो में कुछ चौंकाने वाला सामने आया है। दरअसल इस वीडियो में सपना और बंदगी एक दूसरे से बात करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान बंदगी उनसे अपने गले पर पड़े निशान के बारे में बात करती हैं, जिसे देखने के बाद सपना उन्हें कहती हैं कि यह बिल्कुल लव बाइट जैसा लग रहा है।

सपना की ऐसी बातें सुनने के बाद बंदगी पहले तो उनकी इन बातों से इंकार करती हैं और बाद में इस टॉपिक को ही बदल देती हैं। वैसे बता दें कि बिग बॉस के घर में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब यहां कोई लव स्टोरी बन रही है, बल्कि इससे पहले भी कई बार कन्टेस्टेंट एक दूसरे के करीब आते हुए दिख चुके हैं। हालांकि इससे पहले ऐसा कोई लव बाइट इस शो में नहीं देखने को मिला है। (हेमा मालिनी ने सौतेले बेटे सनी देओल संग अपने रिश्ते का किया खुलासा)

bandgi Kalra
bandgi Kalra

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन