1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Bareilly Ki Barfi’ Box Office: लगातार बढ़ रही है कमाई, तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

‘Bareilly Ki Barfi’ Box Office: लगातार बढ़ रही है कमाई, तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

 Published : Aug 22, 2017 07:14 am IST,  Updated : Aug 22, 2017 07:14 am IST

कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बरेली की बर्फी' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। फिल्म रिलीज के बाद अपने पहले वीकेंड...

barfi- India TV Hindi
barfi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बरेली की बर्फी' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई भी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। फिल्म रिलीज के बाद अपने पहले वीकेंड में 10 करोड़ रुपए भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "बरेली की बर्फी' ने 18 अगस्त को रिलीज के दिन 2.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 3.85 करोड़ रुपये और रविवार को 5.03 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रकार फिल्म ने कुल 11.30 करोड़ रुपये कमाए।"

वहीं फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने भी ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, "फिल्म को आगामी सप्ताह में इस प्रकार की गति को स्थिर रखने की जरूरत है।" अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी उनके पति नितेश तिवारी ने लिखी है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दिन सुबह निचले स्तर पर शुरुआत के बाद अच्छा मुकाम हासिल किया। (Judwaa 2: धमाकेदार है वरुण की फिल्म का ट्रेलर)

वैसे इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी वक्त से उत्सुकता देखने को मिल रही थी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों के बीच बेसब्री को और भी बढ़ा चुका था। बता दें कि इस फिल्म पहली बार कृति पहली बार आयुष्मान के साथ पर्दे पर काम करती हुई नजर आ रही है, हालांकि राजकुमार उनके साथ पिछली फिल्म राब्ता में दिखाई दे चुके हैं। इसमें वह एक 324 साल के वृद्ध की भूमिका में छोटा सा किरदार निभाते दिखे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन