1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Judwaa 2: धमाकेदार है वरुण की फिल्म का ट्रेलर

Judwaa 2: धमाकेदार है वरुण की फिल्म का ट्रेलर

 Published : Aug 21, 2017 03:14 pm IST,  Updated : Aug 21, 2017 03:14 pm IST

वरुण धवन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी सुर्खियां छाई हुई हैं। दर्शक फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब इस उत्सुकता और भी बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

judwa- India TV Hindi
judwa

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर पिछले कुछ वक्त से काफी सुर्खियां छाई हुई हैं। दर्शक फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब इस उत्सुकता और भी बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान की पहली फिल्म 'जुड़वा' की तरह अब सीक्वल के ट्रेलर को भी देखकर लगता है कि फिल्म में खूब धमाल देखने को मिलने वाला है। इस ट्रेलर में पुरानी 'जुड़वा' के दो गाने 'ऊंची है बिल्डिंग' और 'टन टना टन' की भी एक झलक देखने को मिल रहे हैं। फिल्म की कहानी भी काफी हद तक पिछली फिल्म से मिलती जुलती लग रही है। वरुण को भी इसमें डबल रोल निभाते हुए देखा जा रहा है।

डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण के साथ जैकलिन फर्नांडिज और तापसी पन्नू भी मुख्य किरदार निभाती हुईं नजर आ रही हैं। इसमें तापसी को अब तक के सबसे अलग अंदाज में देखा जा रह है। इस फिल्म में काफी हॉट लुक में नजर आ रही हैं।

फिल्म में एक किरदार में वरुण भोले भाले लड़के के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे रोल में वह तेज तर्रार लड़के की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। (अमृता सिंह नहीं देतीं बेटी सारा के करियर में कोई दखल)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन