1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भांगड़ा पा ले' की रिलीज़ से पहले, सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन पहुंचे अमृतसर!

'भांगड़ा पा ले' की रिलीज़ से पहले, सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन पहुंचे अमृतसर!

 Published : Dec 28, 2019 06:17 am IST,  Updated : Dec 28, 2019 06:17 am IST

फ़िल्म 'भांगड़ा पा ले' इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक स्नेहा तौरानी के साथ फ़िल्म की टीम ने अमृतसर के वाघा बॉर्डर और गोल्डन टेम्पल का दौरा किया।

'भांगड़ा पा ले' की...- India TV Hindi
'भांगड़ा पा ले' की रिलीज़ से पहले, सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन पहुंचे अमृतसर!

मुंबई: फ़िल्म 'भांगड़ा पा ले' इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक स्नेहा तौरानी के साथ फ़िल्म की टीम ने अमृतसर के वाघा बॉर्डर और गोल्डन टेम्पल का दौरा किया। उत्तर भारत की सर्दियों को मात देते हुए सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन ने समारोह में भाग लिया, जहाँ रुखसार एथनिक सूट में नजर आईं और सनी हमेशा की तरह हैंडसम हंक लुक में नज़र आये।

इससे पहले, कलाकारों ने चंडीगढ़ का दौरा किया था और इस बार, वह सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लेने के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित वाघा बॉर्डर का दौरा किया। फ़िल्म में सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन एक दूसरे के साथ कंपीटिशन में झूमते हुए नज़र आएंगे। चूंकि फ़िल्म अब अपनी रिलीज से कुछ दिनों की दूरी पर है, ऐसे में प्रमुख अभिनेता रुखसार ढिल्लन और सनी कौशल फ़िल्म के प्रचार में व्यस्त है।

'भांगड़ा पा ले' की रिलीज़ से पहले, सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन पहुंचे अमृतसर!
'भांगड़ा पा ले' की रिलीज़ से पहले, सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन पहुंचे अमृतसर!

'भांगड़ा पा ले' स्नेहा तौरानी द्वारा निर्देशित है जिसमें सनी कौशल और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इनपुट- एजेंसी

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन