1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान 'ट्यूबलाइट' के साथ नहीं, भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान रिलीज होगा 'जब हैरी मेट सेजल' का ट्रेलर

सलमान खान 'ट्यूबलाइट' के साथ नहीं, भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान रिलीज होगा 'जब हैरी मेट सेजल' का ट्रेलर

 Published : Jun 17, 2017 11:02 am IST,  Updated : Jun 17, 2017 11:02 am IST

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को लेकर व्यस्त हैं। शाहरुख और अनुष्का शर्मा की फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही छा गया।

jab harry met sejal- India TV Hindi
jab harry met sejal Image Source : PTI

नई दिल्ली: शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को लेकर व्यस्त हैं। शाहरुख और अनुष्का शर्मा की फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही छा गया। अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। कहा जा रहा था कि 23 जून को सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब शाहरुख ने मूड बदल दिया है। शाहरुख अब अपनी फिल्म के प्रचार के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में होने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच की दीवानगी को भुनाना चाहते हैं।

तभी तो शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लिए भारत-पाकिस्तान मैच को चुना है। लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत होगी। ओवल मैदान में होने वाले इस मैच का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी मैच के दौरान फिल्म का पहला मिनी ट्रेलर और एक गाना रिलीज किया जाएगा।

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

इससे पहले ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' का ट्रेलर सलमान खान की फिल्‍म 'ट्यूबलाइट' के साथ रिलीज करने का फैसला लिया है।

 शाहरुख खान इस फिल्‍म में पहली बार निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्‍म का नाम इसके पहले पोस्‍टर के साथ हाल ही में लोगों के सामने आया है।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन