1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत, कमाए महज इतने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' की सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत, कमाए महज इतने करोड़

 Published : Aug 20, 2021 10:55 am IST,  Updated : Aug 20, 2021 10:55 am IST

'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी सहित कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

Bell Bottom First Day Collection- India TV Hindi
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी स्टारर मूवी 'बेल बॉटम' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय बाद थियेटर्स में कोई फिल्म रिलीज हुई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोलेगी। हालांकि, धीमी शुरुआत की वजह से ओपनिंग उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बेल बॉटम ने पहले दिन लगभग 3 करोड़ रुपये ही कमाए। इसकी वजह थियेटर्स में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी रूल, लिमिटेड रिलीज स्क्रीन और कोविड-19 का डर माना जा रहा है। ऐसे में अब ये उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म का अच्छा कलेक्शन हो। 

Bellbottom movie review: रोमांचक कहानी और अक्षय-लारा का बेहतरीन अभिनय, आदिल हुसैन भी छाए

'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार एक रॉ एजेंट के रूप में हैं, जो एक अपहृत विमान को फिर से पकड़ने और सभी यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के असंभव मिशन को पूरा करता है। फिल्म में वाणी कपूर प्रमुख महिला (अक्षय कुमार की पत्नी) के रूप में हैं। लारा दत्ता ने श्रीमती इंदिरा गांधी की और दुबई सरकार के लिए काम करने वाली एक विशेष एजेंट की भूमिका हुमा कुरैशी ने निभाई है।

देखिए फिल्म का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन