1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘मैंने प्यार किया’ के बाद क्यों हुईं गायब, भाग्यश्री ने खोला राज

‘मैंने प्यार किया’ के बाद क्यों हुईं गायब, भाग्यश्री ने खोला राज

 Published : Jul 18, 2017 02:15 pm IST,  Updated : Jul 18, 2017 02:15 pm IST

एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने अपने प्यार के लिए अपने सफल करियर को भी दांव पर लगा दिया। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं अभिनेत्री भाग्यश्री की। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी।

Bhagya- India TV Hindi
Bhagya

नई दिल्ली: बॉलीवुड में एक सफल करियर का सपना कौन नहीं चाहता होगा, इसके लिए वह घर-परिवार तक को छोड़ देते हैं। इन सबके बावजूद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने इस ख्वाब को साकारा कर पाते हैं। लेकिन एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने अपने प्यार के लिए अपने सफल करियर को भी दांव पर लगा दिया। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं अभिनेत्री भाग्यश्री की। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ दिखाई दी थी। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन इसके बाद भाग्यश्री इंडस्ट्री से जैसे कहीं गायब ही हो गई थीं, इस बात ने सभी को चौंका दिया था। उनके इस तरह से गायब होने की वजह हर कोई लंबे वक्त से जानना चाहता है। लेकिन अब इतने सालों के बाद इस राज से पर्दा उठ गया है।

दरअसल हाल ही में भाग्यश्री ने ह्यूमन्‍स ऑफ बॉम्‍बे के साथ एक खास बातचीत में इसका खुलासा किया है कि वह क्यों और कहां अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बचपन के साथी हिमालय दासानी से शादी करने के लिए अपने पिता का घर छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि वे दोनों बचपन में एक ही क्लास में पढ़ते थे। इसके बाद कॉलेज में भी दोनों साथ ही थे। लेकिन भाग्यश्री के परिवार वाले पुराने जमाने की सोच रखने वाले थे इसी वजह से कम ही ऐसा होता था जब वह हिमालय से मिल पाती थीं।

बाद में जब भाग्यश्री ने अपने परिवार वालों को उनके बारे में बताया तो उन्होंने इसे अपनाने से इंकार कर दिया। दोनों इसके बाद ब्रेकअप कर अलग हो गए और हिमालय आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए, वहीं भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' साइन कर ली। (‘इंदु सरकार’ को लेकर बढ़ा विवाद, महाराष्ट्र सरकार ने दी मधुर भंडारकर को सुरक्षा)

अगली स्लाइड में आगे क्या हुआ:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन