1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bhai Dooj 2021: ये हैं बॉलीवुड की 5 रियल भाई बहन की जोड़ी, पॉपुलैरिटी में कोई किसी से नहीं कम

Bhai Dooj 2021: ये हैं बॉलीवुड की 5 रियल भाई बहन की जोड़ी, पॉपुलैरिटी में कोई किसी से नहीं कम

 Published : Nov 05, 2021 11:40 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 11:42 pm IST

बॉलीवुड में कई सारे ऐसे रियल भाई बहन हैं जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। जानिए ऐसे ही 5 भाई बहन की जोड़ी के बारे में।

Abhishek, Shweta, Riddhima and Ranbir- India TV Hindi
Abhishek, Shweta, Riddhima and Ranbir Image Source : INSTAGRAM/SHWETA AND RIDDHIMA

6 नवंबर को 'भाई दूज' का त्योहार है। इस दिन बहनें भाई को टीका करती हैं और उनकी सुख समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहनों को गिफ्ट देते हैं। प्यार और स्नेह से भरा भाई बहन का रिश्ते का प्रतीक ये त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन भाई बहनों के बारे में बताते हैं जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में महफिल लूट ले गईं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल

अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा

अभिषेक बच्चन की बड़ी बहन श्वेता नंदा है। ये दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यहां तक कि कई इंटरव्यू में ये दोनों सितारे अपनी बॉन्डिंग का भी जिक्र कर चुके हैं।

रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर
रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर भी बॉलीवुड की मशहूर भाई बहन की जोड़ी है। कई बार ये दोनों एक साथ रेस्टोरेंट तो कभी पार्टी में दिखाई दिए। जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है भाई बहन की बॉन्डिंग जबरदस्त है। 

अक्षय कुमार के हाथ में पिस्तौल देख कपिल शर्मा ने पूछा सवाल, जवाब सुन कॉमेडियन सबके सामने हो गए शर्म से पानी-पानी

सलमान खान और अर्पिता खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अर्पिता खान भी बॉलीवुड की मशहूर भाई बहन की जोड़ी है। सलमान अपनी बहनों के दिल के करीब कितने हैं इसका अंदाजा सोशल मीडिया अकाउंट से लगाया जा सकता है। 

सैफ अली खान और सोहा अली खान
सैफ अली खान भी सोहा के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं। हालांकि ये दोनों भाई बहन एक साथ कम स्पॉट हुए लेकिन इनका भाई बहन का रिश्ता काफी मजबूत है। 

अर्जुन कपूर- अंशुला, खुशी और जाह्नवी
अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहनों का बहुत ध्यान रखते हैं। कई बार अर्जुन को अपनी तीनों बहनों के साथ फेस्टिवल सेलिब्रेट करते तो कई बार रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। यहां तक कि कई बार अर्जुन ने अपनी बहनों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की जिससे इतना तो तय है अर्जुन के दिल के करीब उनकी तीनों बहनें हैं। 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन