1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देश के लिए पहला ऑस्कर पाने वाली भानु अथैया का निधन

देश के लिए पहला ऑस्कर पाने वाली भानु अथैया का निधन

 Published : Oct 15, 2020 07:15 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 07:26 pm IST

रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए भानु अथैया ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

bhanu- India TV Hindi
देश के लिए पहला ऑस्कर पाने वाली भानु अथैया का निधन  Image Source : INDIA TV

देश के लिए पहला ऑस्कर पाने वाली भानु अथैया का निधन हो गया है। रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए भानु अथैया ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। आज सुबह उनका निध हो गया, 8 साल से वो ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रही थीं।

भानु अथैया की बेटी ने इस बात की जानकारी दी कि उनकी मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। साल 1098 में भानु अथैया ने फिल्म गांधी में कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था। कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भानु ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार उन्होंने आमिर की फिल्म लगान और शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में काम किया था।

साल 2012 में भानु अथैया ने घोषणा की कि वो ये अवॉर्ड अपने पास नहीं रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनका अवॉर्ड उनके रिवार वाले या फिर भारत सरकार नहीं संभाल पाएंगे इसलिए वो ये अवॉर्ड यहीं के संग्रहालय में सुरक्षित रखना चाहती हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन