1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ऑस्कर विनर फिल्म 'पैरासाइट' विजय की इस फिल्म की कॉपी है? फैन्स कर रहे हैं दावा...

ऑस्कर विनर फिल्म 'पैरासाइट' विजय की इस फिल्म की कॉपी है? फैन्स कर रहे हैं दावा...

 Published : Feb 11, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 08:32 pm IST

साउथ कोरियन फिल्म 'पैरासाइट' को ऑस्कर में 4 अवॉर्ड्स मिले।

ऑस्कर विनर फिल्म...- India TV Hindi
ऑस्कर विनर फिल्म 'पैरासाइट' विजय की इस फिल्म की कॉपी है? 

साउथ कोरियन फिल्म 'पैरासाइट' को ऑस्कर में 4 अवॉर्ड्स मिले। इस फिल्म के साथ ऑस्कर में वो हुआ  जो पहले कभी नहीं हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ कि किसी नॉन इंग्लिश फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला हो। इसके साथ ही फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। जब पूरी दुनिया इस फिल्म की तारीफ कर रही है तो ऐसे में तमिल एक्टर विजय के फैन कुछ और ही कह रहे हैं। 

चेन्नई के लोगों ने ऑस्कर मिलने के बाद जब पैरासाइट देखी तो वो हैरान हो गए। उन्हें लगा कि बॉन्ग जून हो की ऑस्कर विनिंग फिल्म पैरासाइट विजय की साल 1999 में आई तमिल फिल्म 'मिनसारा कन्ना' की कॉपी है। इस फिल्म का निर्देशन केएस रविकुमार ने किया है जिसमें विजय और मोनिका कैस्टेलिनो लीड रोल में हैं।

फैन्स को दोनों ही फिल्मों की स्टोरीलाइन सेम लग रही है। चूंकि विजय की फिल्म साल 1999 में ही रिलीज हो चुकी है इसलिए माना जा रहा है कि पैरासाइट इस फिल्म ने इन्सपायर है।

हालांकि फिल्म का क्लाइमेक्स एक दूसरे से अलग बताया जा रहा है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन