1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ऑस्कर 2020 : रेनी जेलवेगर ने 'जूडी' के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड, जानिए रिएक्शन

ऑस्कर 2020 : रेनी जेलवेगर ने 'जूडी' के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड, जानिए रिएक्शन

 Published : Feb 10, 2020 12:41 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 12:41 pm IST

रेनी जेलवेगर को 92वें एकेडमी अवॉर्ड समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है।

ऑस्कर 2020- India TV Hindi
ऑस्कर 2020

लॉस एंजेलिस: अभिनेत्री रेनी जेलवेगर को 92वें एकेडमी अवॉर्ड समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'जूडी' में दमदार अभिनय के लिए दिया गया है। यह फिल्म अभिनेत्री व गायिका जूडी गारलैंड की बायोपिक है। इस कैटेगरी में वह अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन और स्कार्लेट जोहानसन के साथ नामित हुई थीं।

रविवार रात को आयोजित समारोह में स्टेज पर आने के दौरान अभिनेत्री ने कहा, "यह बीता साल बहुत अच्छा, यादगार रहा है, जो हमारे नायकों ने हमें एकजुट किया।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "जब हम अपने नायकों की ओर देखते हैं, तो सच में लगता है कि वे भी मायने रखते हैं।" उनके लिए उन नायकों में गारलैंड और जेलवेगर शामिल हैं।

इस फिल्म में गारलैंड और उनकी जिंदगी के आखिरी साल के सफर को दिखाया गया है जब वह अपने स्टेज करियर के लिए ब्रिटेन चली जाती हैं। इसमें उनकी शुरुआती सफलता के साथ ही दिखाया गया है कि उनके साथ क्या होता है जब उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है।

ऑस्कर से जुड़ी सारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन