ऑस्कर 2020 हाईलाइट्स: दुनिया का सबसे बड़ा फिल्मी अवॉर्ड शो ऑस्कर का समापन हो गया। 92वें एकेडमी अवॉर्ड शो में इस बार कोरियन फिल्म 'पैरासाइट' का जलवा रहा। इस फिल्म को 8 नॉमिनेशन मिले थे जिसमें से 4 अवॉर्ड इस फिल्म ने अपने नाम कर लिए। यह पहली नॉन इंग्लिश (कोरियन) फिल्म है जिसे बेस्ट फिल्म का ऑस्कर मिला है, बेस्ट फिल्म के अलावा इस फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट इंटनेशनल फिल्म और बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर भी जीता है। बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जॉकिन फोनिक्स को फिल्म 'जोकर' के लिए मिला। अवॉर्ड लेते वक्त फोनिक्स भावुक हो गए। ब्रैड पिट को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है, वहीं लॉरा डर्न को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।
Related Stories