1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. ऑस्कर 2020: जोकर के लिए जोक्विन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर का एकेडमी अवॉर्ड, स्टेज पर हुए भावुक

ऑस्कर 2020: जोकर के लिए जोक्विन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर का एकेडमी अवॉर्ड, स्टेज पर हुए भावुक

 Published : Feb 10, 2020 12:49 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 12:49 pm IST

जोक्विन फीनिक्स को 92वें एकेडमी अवॉर्ड समारोह में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला है।

ऑस्कर 2020- India TV Hindi
ऑस्कर 2020

लॉस एंजेलिस: जोक्विन फीनिक्स को 92वें एकेडमी अवॉर्ड समारोह में पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'जोकर' में दमदार अभिनय के लिए मिला है। इस कैटेगरी में उन्हें एडम ड्राइवर, लियोनाडरे डीकैप्रियो, एंटोनिया बैंडेरस और जॉनाथन प्राइस जैसे कलाकारों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिली।

अपना पहला ऑस्कर पाने के बाद फीनिक्स भावुक हो गए और अपने दिवंगत भाई रिवर के एक गीत को याद करते हुए कहा, "प्रेम के साथ बचाने के लिए दौड़ों और शांति आपका अनुसरण करेगी।"

अभिनेता ने अन्याय के बारे में भी बात की और स्वाभाविक दुनिया को सम्मानित करते हुए कहा कि प्यार और जुनून को अपना मार्गदर्शक सिद्धांत बनने दें।

ऑस्कर से जुड़ी सारी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन