1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के 3 साल पूरे होने पर कॉमेडियन भारती सिंह ने पति हर्ष लिम्बाचिया के लिए लिखी ये खास बात

शादी के 3 साल पूरे होने पर कॉमेडियन भारती सिंह ने पति हर्ष लिम्बाचिया के लिए लिखी ये खास बात

 Published : Dec 04, 2020 08:14 am IST,  Updated : Dec 04, 2020 08:15 am IST

भारती और हर्ष ने गोवा में एक-दूजे का हाथ थामा था। भारती ने सोशल मीडिया पर शादी की अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

bharti singh Haarsh Limbachiyaa celebrates 3rd wedding anniversary- India TV Hindi
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी को 3 साल हुए पूरे Image Source : INSTAGRAM: BHARTI SINGH/HAARSH LIMBACHIY

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की शादी को गुरुवार को 3 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर भारती ने अपने पति के लिए इमोशनल नोट शेयर किया। साथ ही शादी की रोमांटिक फोटोशूट की अनदेखी तस्वीरें भी साझा की। ये फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ फोटो शेयर करते हुए भारती ने लिखा- प्यार ये नहीं होता कि आप कितने दिन, महीने या साल से एक साथ हैं,  प्यार का मतलब ये होता है कि  आप हर एक दिन एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। हैप्पी एनिवर्सिरी माई लव। थैंक्यू सो मच।"

NCB ने 2 अफसरों को किया सस्पेंड, भारती सिंह समेत इन तीन लोगों के ड्रग्स केस की कर रहे थे जांच

हर्ष ने भी भारती के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- एक अच्छा विवाह कुछ ऐसा नहीं है जो आप पाते हैं, यह कुछ ऐसा है जिसे आप बनाते हैं और आपको इसे बनाते रहना है। हैप्पी एनिवर्सिरी मेरा प्यार।"

भारती के दोस्त और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी कपल को वेडिंग एनिवर्सिरी की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल को विश किया है। 

bharti singh Haarsh Limbachiyaa celebrates 3rd wedding anniversary
Image Source : INSTAGRAM: @KAPILSHARMAकपिल शर्मा ने भारती और हर्ष को दी बधाई

गौरतलब है कि भारती और हर्ष ने गोवा में एक-दूजे का हाथ थामा था। दोनों इन दिनों ड्रग्स केस की वजह से सुर्खियों में हैं। भारती के आवास पर पिछले महीने एनसीबी की टीमों द्वारा छापेमारी की गई थी, जहां से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था, मगर बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

भारती और हर्ष हाल ही में मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की शादी में नज़र आए। आदित्य ने 'शापित' एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल से शादी की है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन