1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति का सरनेम रखने से भारती सिंह ने किया मना, यह है वजह

पति का सरनेम रखने से भारती सिंह ने किया मना, यह है वजह

 Published : Dec 19, 2017 04:03 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 04:03 pm IST

कुछ दिन पहले ही भारती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से शादी की है।

bharti singh- India TV Hindi
bharti singh Image Source : PTI

मुंबई: सदियों से ऐसा होता है कि शादी के बाद लड़की अपना सरनेम बदलकर पति के सरनेम को अपना लेती है। बाद में कुछ लड़कियां अपना सरनेम तो नहीं हटाती थीं मगर अपने पति का सरनेम भी लगा लेती थीं, जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, हालांकि अब ये ख्यालात भी पुराने हो गए हैं, लड़कियों अब अपने मां-बाप का दिया सरनेम नहीं हटाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा को क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी सरनेम न बदलने की सलाह दी थी। कुछ दिन पहले ही कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से शादी की है। भारती से जब पूछा गया कि क्या वो अपना सरनेम बदलेंगी तो उन्होंने कहा- नहीं उन्होंने अपना सरनेम नहीं बदला है।

भारती ने कहा, ‘ शादी के बाद मैंने सरनेम नहीं बदला है। मेरे नाम के साथ अपना सरनेम न हटाने से मेरे पति को भी कई दिक्कत नहीं है। वह बहुत कूल है। हर्ष कहता है कि सरनेम लगाना है तो लगा नहीं लगाना तो मत लगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता शादी तो हो ही गई ना।’

भारती ने यह भी का कि, ‘माता-पिता ने इतने साल पाला-पोसा, बड़ा किया। शादी के बाद उनका सरनेम छोड़ दो? आज लोग फ्री माइंड के हो चुके हैं और लड़कों को अब इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है।’

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन