1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लाखों का लहंगा पहनकर भारती बनेंगी दुल्हन, रिसेप्शन में पहनेंगी ये खास ड्रेस

लाखों का लहंगा पहनकर भारती बनेंगी दुल्हन, रिसेप्शन में पहनेंगी ये खास ड्रेस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2017 12:04 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 12:04 pm IST

कॉमेडियन भारती सिंह अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगी। वह शादी गोवा से कर रही है। देखे शादी के शुरुआत से रिप्सेशन तक की ड्रेसेस की तस्वीरें...

Bharti ki baraat- India TV Hindi
Bharti ki baraat

नई दिल्ली: कॉमेडियन भारती सिंह अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ 3 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगी। वह शादी गोवा से कर रही है। भारती से शादी ने पहले प्री-वेडिंग शूट कराया। जिसका वीडियों उन्होनें सोशल मीडिया में डाला।

इस वीडियों में भारती बहुत ही खूबसूरत दिख रही है। वहीं हर्ष गुलाब जामुन के साथ भारती को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे है। वह अपनी हर रस्म को खास बनाना चाहती है। जिसके कारण वह हर एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर कर रही है।

Bharti ki baraat
Bharti ki baraat

इस प्री- वेडिंगशूट में भारती ने हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहना था तो हर्ष ने काले रंग का कोट पैंट पहना था।  

खबरों की माने तो भारती ने अपनी शादी के लिए 10 किलो अपना वजन कम किया। इसके साथ ही रोजाना वह 20 मिनट साइकिलिंग और कार्डियों में देती है।

हाल में ही भारती की चूड़ा रस्म, माता की चौकी, पुल पार्टी की जिसमें वह शानदार दिख रही है।

Bharti ki baraat
Bharti ki baraat

भारती से अपने बैंगल सेरेमनी में चटक लाल रंग का सूट पहना था। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी। इस डिजानर सूट को नीता लूला ने डिजायन किया है। इस सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री के कई सारे एक्टर्स शामिल हुए थे।

Bharti ki baraat
Bharti ki baraat

वहीं चूड़ा सेरेमनी के बाद भारती ने माता की चौकी रखी। जिसमें वह हर्ष के साथ जमकर नाची। माता की चौकी में भारती के कई खास दोस्त मौजूद थे। इस मौके में भारती ने पिंक और महरून रंग का लहंगा पहना था। जिसे डिजायनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। वहीं हर्ष ने नीले रंग का कुर्ता और धोती पहनी थी।

Bharti ki baraat
Bharti ki baraat

भारती अपनी मेंहदी में यैलो और हल्का ग्रीन कलर का गाइन पहनेंगी।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें भारती अपनी शादी में क्या पहनेंगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल