1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भोजपुरी एक्टर रवि किशन की बेटी रखने जा रही है बॉलीवुड की दुनिया में कदम

भोजपुरी एक्टर रवि किशन की बेटी रखने जा रही है बॉलीवुड की दुनिया में कदम

 Published : Jan 29, 2019 05:50 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 07:29 pm IST

भोजपुरी एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा शुक्ला बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली फिल्म 'सब कुशल मंगल' होगी।

Reeva shukla- India TV Hindi
Reeva shukla Image Source : TWITTER

भोजपुरी एक्टर रवि किशन(Ravi kishan) की बेटी रीवा शुक्ला बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। वह फिल्म 'सब कुछ मंगल' से फिल्मी दुनिया में कदम रख रही हैं। रीवा की यह फिल्म नितिन मनमोहन प्रोड्यूस करने वाले हैं।  इस फिल्म में रीवा के साथ पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा नजर आने वाले हैं। सब कुछ कुशल मंगल है में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। रीवा के साथ प्रियांक भी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। 

आपको बता दें निर्माता नितिन मनमोहन की फिल्म 'आर्मी' से रवि किशन की पहचान भी बॉलीवुड में बनी थी और उन्हीं की फिल्म से रीवा भी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। 

रीवा ने बताया, "मैं अमेरिका में थी तब पापा रवि किशन के दोस्त मोईन बेग अंकल का फोन आया और उन्होंने ही खुशखबरी दी।" 

रवि किशन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "रीवा का बचपन मुझे अभिनय करते देखते गुजरा है। वह जन्मजात कलाकार है। ऐसे में इस फील्ड में उसका भविष्य उज्जवल है।" 

रीवा इससे पहले नसीरूद्दीन शाह के प्ले ग्रुप के साथ एक साल तक अभिनय कर चुकी हैं। रीवा ने अमेरिका के 'ऐक्टिंग कॉर्प इंस्टीट्यूट से डेढ़ साल तक अभिनय का प्रशिक्षण भी लिया है। 

(इनपुट-आईएएनएस)

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्पिन ऑफ फिल्म से सामने आया ड्वेन जॉनसन- द रॉक का लुक, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

कंगना रनौत 'मणिकर्णिका' विवाद के बीच हंसल मेहता ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'सिमरन' दर्दभरा अध्याय था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन