1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस को लेकर भूमि पेडनेकर ने मांगी ऐसी बर्थडे विश, देखते ही हर कोई करने लगेगा प्रार्थना

कोरोना वायरस को लेकर भूमि पेडनेकर ने मांगी ऐसी बर्थडे विश, देखते ही हर कोई करने लगेगा प्रार्थना

 Written By: IANS
 Published : Jul 18, 2020 02:45 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 02:50 pm IST

भूमि पेडनेकर 18 जुलाई को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी शेयर की है।

bhumi pednekar birthday wish- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर ने बर्थडे पर मांगी खास विश Image Source : INSTAGRAM: @BHUMIPEDNEKAR

मुंबई: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने 31वें जन्मदिन के अवसर पर कहा कि वह अपने इस खास अवसर पर एक प्रार्थना करना चाहती हैं, जो कि नोवल कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन को लेकर है। 

भूमि ने कहा, "इस साल के लिए मेरी जन्मदिन पर एक ही प्रार्थना है कि सभी लोग जो वायरस से प्रभावित हैं और सभी लोग जो इस समय कठिन स्थितियों के कारण असुरक्षित हैं, उन्हें राहत मिले, खुशी मिले और हमें जल्द से जल्द कोविड -19 के लिए समाधान या वैक्सीन मिल जाए।"

Birthday Special: एक्टिंग स्कूल से निकाल दी गई थीं भूमि पेडनेकर, ऐसे चुकाया था पढ़ाई का लोन

वहीं अपनी जन्मदिन की योजनाओं को लेकर भूमि ने कहा, "यह खास होगा, क्योंकि मैं किसी से नहीं मिलने वाली हूं और अपने परिवार के साथ घर पर रहूंगी। यह बहुत ही सरल और बेसिक होगा। वैसे कोई विशेष योजना नहीं है।"

उन्होंने कहा कि इस साल उनका जश्न 'बहुत अलग' होगा।

उन्होंने कहा, "दरअसल, मैं जन्मदिन धूमधाम से मनाती हूं। मैं बहुत सारे लोगों को, अपने प्रियजनों को शामिल करती हूं। मुझे बहुत लाड़-प्यार मिलता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस साल मैं सिर्फ अपनी मम्मी और अपनी बहन के साथ रहने वाली हूं। हम शायद हर किसी के साथ जूम कॉल पर होंगे जो मुझे पसंद है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन