1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मेकअप लेसन

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मेकअप लेसन

 Published : Jul 02, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 08:55 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मेकअप लेसन देती नजर आ रही हैं।

bhumi pednekar- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर Image Source : INSTAGRAM/BHUMIPEDNEKAR

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। भूमि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मेकअप लेसन शेयर किया है। भूमि ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बस मजे के लिए।

भूमि के मेक-अप को देखने के बाद अभिनेत्री कुब्रा सैत ने लिखा, "कैथार्टिक।" कुब्रा के साथ कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भूमि के इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

भूमि ने कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सुशांत के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा-मैं आज सुबह उठी और तुम्हारे बारे में सोच रही थी। मैंने हमारी बातों, तुम्हारी आदतों और मूड के बारे में सोचा। उस समय मुझे तुम्हारे लिए जो दर्द महसूस हुआ उसे बयां भी नहीं कर सकती हूं। जब हम पहली बार मिले थे तुमने मुझे कहा था तुम मुझे तारे दिखाओगे। अपने दिमाग में मैं सोच रही थी, हां कुछ भी। मुझे थोड़ा पता था तुम्हारे कहे शब्द का मतलब होता है। एक बड़ी सी मुस्कान के साथ तुमने हमे एक बड़ा ब्लैक होल, तुम्हारा बेस्टफ्रेंड टेलिस्कोप दिखाया। मैं उस समय ऐसी थी क्या तुम सच मे इसे लेकर आ हो। तुम उत्साह से भरपूर थे। तुम बच्चे की तरह कूद रहे थे। हमे जर्नी पर साथ में ले जाने के लिए। तुम हमे चांद तक लेकर गए और वापिस लाए। मुझे याद है चांद उस दिन लाल था।

भूमि ने हाल ही में 'सोन चिड़िया' के अपने सहकलाकार सुशांत सिंह राजपूत की याद में 550 गरीब परिवारों को खिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन