1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर ने शुरू की 'दुर्गावती' की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

भूमि पेडनेकर ने शुरू की 'दुर्गावती' की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

 Published : Jan 23, 2020 03:22 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 03:22 pm IST

भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'दुर्गावती' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने क्लैप के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

bhumi pednekar- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर ने शुरू की दुर्गावती की शूटिंग।

भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म हॉरर फिल्म 'दुर्गावती' की शूटिंग शुरू कर दी है। भूमि ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। फिल्म में भूमि के साथ अक्षय कुमार अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

भूमि पेडनेकर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आप सभी के प्यार की जरुरत है क्योंकि मैं अपने करियर की सबसे स्पेशल फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही हूं। अक्षय कुमार में मजबूत खड़े होने के लिए तैयार हूं।

अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर दुर्गावती की शूटिंग शुरू होने की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा- आशीर्वाद और अच्छी वाइब्स के साथ दुर्गावती की शुरूआत हुई। हमेशा की तरह आपकी दुआओं की जरुरत है।

आपको बता दें दुर्गावती तेलगु फिल्म 'भागमथी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी अहम भूमिका निभाती नजर आई थी। फिल्म को अशोक डायरेक्ट और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन