1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी को उम्मीद, एक दिन पर्दे पर साथ दिखेंगे आराध्या और अबराम

बिग बी को उम्मीद, एक दिन पर्दे पर साथ दिखेंगे आराध्या और अबराम

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Jan 03, 2016 08:03 pm IST

मुंबई: हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को उम्मीद है कि उनकी पोती आराध्या और अभिनेता शाहरूख खान के बेटे अबराम बड़े होने पर साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि हाल में एक संवाददाता सम्मेलन

aaradhya- India TV Hindi
aaradhya

मुंबई: हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को उम्मीद है कि उनकी पोती आराध्या और अभिनेता शाहरूख खान के बेटे अबराम बड़े होने पर साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि हाल में एक संवाददाता सम्मेलन में शाहरूख से जब रणबीर-दीपिका, रणवीर-दीपिका, आलिया-सिद्धार्थ और फवाद-सोनम के बीच सर्वश्रेष्ठ जोड़ी का चयन करने के लिए कहा गया तो उन्होंने इसके लिए आराध्या-अबराम का नाम लिया।

हालांकि दिलवाले में शाहरूख के साथ काम करने वाली अभिनेत्री काजोल ने शाहरूख से असहमति जताते हुए कहा कि अबराम आराध्या से छोटा है तो इसपर अभिनेता ने कहा प्यार की कोई उम्र नहीं होती।

अमिताभ से इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आज संवाददाताओं से कहा, ‘उनके मुंह में घी शक्कर और दूध मलाई।’ महानायक यहां अपनी आगामी फिल्म वजीर से जुड़े एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। वजीर में अमिताभ के साथ फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 8 जनवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन