1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस 11 के इस प्रतियोगी ने सुनाई दुख भरी दास्तां, मम्मी के साथ अटेंड की थी गर्लफ्रेंड की शादी

बिग बॉस 11 के इस प्रतियोगी ने सुनाई दुख भरी दास्तां, मम्मी के साथ अटेंड की थी गर्लफ्रेंड की शादी

 Published : Jan 03, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 01:59 pm IST

एक बातचीत के दौरान बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट ने बताया कि कैसे एक बार उसे अपनी मम्मी के साथ गर्लफ्रेंड की शादी में जाना पड़ा था।

vikas gupta- India TV Hindi
vikas gupta Image Source : PTI

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 का सेमी फिनाले वीक चल रहा है, दो हफ्ते बाद फिनाले होगा और हर कोई इस वक्त फिनाले में जाने के लिए जोर लगा रहा है। लेकिन अब लोग कम हो गए हैं और प्रतियोगियों को आपस में बात करने का वक्त भी मिल रहा है। तो ऐसे में सभी प्रतियोगी अपनी लाइफ के बारे में एक-दूसरे से बताने लगे हैं। एक बातचीत के दौरान बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट ने बताया कि कैसे एक बार उसे अपनी मम्मी के साथ गर्लफ्रेंड की शादी में जाना पड़ा था।

ये किस्सा सुनाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि विकास गुप्ता हैं। बिग बॉस के अनसीन वीडियो में विकास, आकाश और पुनीश साथ में बैठकर बाते करते दिखाई दे रहे हैं। विकास बता रहे हैं कि एक बार वह अपनी फैमिली के साथ एक शादी समारोह में गए थे। उन्हें यह नहीं पता थी कि शादी किसकी है लेकिन जब वह शादी समारोह में पहुंचे तो उन्हें उनके स्कूल के दो बैचमेट्स मिले, जो उनके साथ बोर्डिंग में थे। विकास ने जब दोस्तों से पूछा कि शादी किसकी है तो उन्होंने बताया कि उन दोनों ने यह कहा कि यह शादी उनकी बहन की है। जिस लड़की की शादी थी वो कोई और नहीं बल्कि विकास की एक्स गर्लफ्रेंड थी। इसके बाद विकास को बहुत अजीब लगा।

विकास ने बताया कि दुल्हन ने भी जब देखा कि मैं वहां हूं तो उसने भी रिएक्शन दिया। विकास ने दुल्हन के रिएक्शन को ‘देव डी’ की माही गिल के वाइल्ड डांस से कंपेयर किया। देख लीजिए ये गाना-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन