1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Bigg Boss 11' के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता हुए हॉस्पिटल में भर्ती

'Bigg Boss 11' के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता हुए हॉस्पिटल में भर्ती

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Mar 05, 2018 12:09 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 12:09 pm IST

विकास गुप्ता ने मास्टरमाइड के रूप में अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। खबरों के मुताबिक विकास को हाल ही में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। दरअसल एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक...

Vikas Gupta- India TV Hindi
Vikas Gupta

नई दिल्ली: रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के घर में विकास गुप्ता ने मास्टरमाइड के रूप में अपने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली है। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। खबरों के मुताबिक विकास को हाल ही में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। दरअसल एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि विकास को तेज बुखार और कमजोरी होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से ही विकास अपने काम में व्यस्त हो गए है।

वह लगातार कई इवेंट शोज का हिस्सा बने हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अंधेरी के धीरुभाई कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। यहां तक की हो सकता है कि उन्हें शाम तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाए। गौरतलब है कि विकास को हाल ही में 'मोस्ट एंटरप्राइजिंग पर्सनालिटी' के अवार्ड से नवाजा गया है।

इस समारोह में वह अपने भाई सिद्धार्थ गुप्ता के साथ पहुंचे थे। उन्होंने अपना ये अवार्ड दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को समर्पित किया है। बता दें कि बिग बॉस के घर में विकास का सफर काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने शो में अपने सिंपल अंदाज से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था। इसके बाद से आज भी फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब रहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन