1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बिग बॉस 11’ के फिनाले में सभी प्रतियोगियों को अपनी उंगली पर नचाएंगे ये शख्स

‘बिग बॉस 11’ के फिनाले में सभी प्रतियोगियों को अपनी उंगली पर नचाएंगे ये शख्स

 Published : Jan 13, 2018 08:50 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 08:50 pm IST

फिनाले वाले दिन बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुके सभी प्रतियोगी पहुंचेंगे और डांस परफॉर्मेंस भी देंगे।

Bigg Boss Finale - India TV Hindi
Bigg Boss Finale

मुंबई: कल बिग बॉस सीजन का ग्रैंड फिनाले हैं, लोगों को इस दिन का काफी लंबे समय से इंतजार था। फिनाले वाले दिन बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुके सभी प्रतियोगी पहुंचेंगे और डांस परफॉर्मेंस भी देंगे। इन सभी प्रतियोगियों को नचाएंगे कोरियोग्राफर सलमान यूसुफ खान।

कोरियोग्राफर व अभिनेता सलमान युसूफ खान ने कहा कि वह 'बिग बॉस 11' के फिनाले में नाचने वाले कार्यो के निर्देशन की पूरी प्रक्रिया का लुत्फ उठा रहे हैं। फिनाले रविवार को होगा। सलमान ने कहा, "बिग बॉस एक बड़ा मंच है और मैं 11वें संस्करण के फिनाले में नाचने वाले कार्यो के निर्देशन की पूरी प्रक्रिया का लुत्फ उठा रहा हूं। मैंने विचार के हिस्से पर घर के सभी प्रतियोगियों की मदद के साथ बहुत मेहनत की है, हम निश्चित रूप से दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहेंगे।"

salman yusuf khan
salman yusuf khan

उन्होंने कहा, "मैंने पूरे सीजन को देखा है, जिसमें मैंने प्रत्येक प्रतियोगी के व्यवहार और उनकी विशेषताओं और एक दूसरे के साथ समीकरण पर गौर किया है। काफी अच्छा लग रहा है कि लोग इसे आगे देख रहे हैं।"

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 11 का प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जा रहा है। शीर्ष के चार प्रतियोगियों में हिना खान, विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा और शिल्पा शिंदे शामिल हैं।

Bigg Boss Finale
Bigg Boss Finale

बेदखल प्रतियोगी अर्शी खान, हितेन तेजवानी, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा अंतिम कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए वापस आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन