Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: हिना खान ने उड़ाया विकास के कपड़ों मजाक, प्रियांक ने इस तरह दिया करारा जवाब

Bigg Boss 11: हिना खान ने उड़ाया विकास के कपड़ों मजाक, प्रियांक ने इस तरह दिया करारा जवाब

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 22, 2017 02:05 pm IST, Updated : Dec 22, 2017 02:05 pm IST

बिग बॉस के घर में हिना खान और विकास गुप्ता के बीच चली आ रही तकरार लंबे वक्त से खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों लगातार एक दूसरे पर कमेंट करते रहते हैं। लेकिन इस बार तो विकास, हिना की बातों से इतने परेशान हो गए कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े

Bigg Boss 11- India TV Hindi
Bigg Boss 11

नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में हर दिन सदस्य कभी दोस्त बनते हैं तो कभी पल में ही दुश्मन बन जाते हैं। लेकिन हिना खान और विकास गुप्ता के बीच चली आ रही तकरार लंबे वक्त से खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। विकास जो भी करते हैं हिना उस चीज को लेकर उन पर कमेंट करने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर विकास को भी जब मौका मिलता है वह हिना पर टिप्पणी कर देते हैं। लेकिन इस बार तो वह हिना की बातों से इतने परेशान हो गए कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। दरअसल हाल ही में इस हफ्ते का लक्जरी बजट टास्क खत्म हुआ है। ऐसे में सभी घरवाले आराम कर रहे थे। तभी विकास फ्रेश होकर घर में घूम रहे थे। वहीं दूसरी ओर हिना अपने दोस्तों प्रियांक शर्मा और लव त्यागी के साथ बैठी थीं।

लेकिन उन्होंने जैसे ही विकास को घूमते हुए देखा वह उन पर कमेंट्स करना शुरु हो गईं। हिना, विकास से कहती है, "कोई लड़की देखने आ रही है क्या? या इंटरव्यू देखने जा रहे हो?" हिना की बातों का विरोध करते हुए विकास कहते हैं, "मुझे लड़की वाले देखने आए, या मैं इंटरव्यू के लिए जाऊं, तुम्हें इससे क्या? मैं भी तुम्हारे कपड़ों पर कमेंट करना शुरु करूं? तुम क्यों बार बार ऐसा करती हों, तुम्हारा दिल वाकई में बहुत काला है।" इसके बाद हिना वापस उन्हें जवाब देते हुए कहती हैं, "हां करो कमेंट और फिर रोना चालू कर दो।"

हिना को विकास का मजाक बनाते हुए देख प्रियांक खुद को रोक नहीं पाते और वह कहते हैं, "बात को आगे मत बढ़ाओं हिना"। लेकिन हिना उल्टा प्रियांक पर ही चिल्लाने लगती हैं कि “तुम मुझे मत समझाओ। तू क्यों बोल रहा मेरे और उसके बीच में?” वहीं दूसरी ओर विकास का दिल बुरी तरह से टूट जाता है। वह कहते हैं कि हर कोई अच्छा नहीं दिखता तो ये लोग उसके पीछे पड़ जाते हैं। हालांकि प्रियांक के अलावा लव भी कहते हैं कि, "विकास तो मुझे अच्छा लग रहा है।"

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement