1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: हिना खान ने खोला राज़, हितेन को बाहर करने में शिल्पा का नहीं विकास गुप्ता का था हाथ!

Bigg Boss 11: हिना खान ने खोला राज़, हितेन को बाहर करने में शिल्पा का नहीं विकास गुप्ता का था हाथ!

 Published : Dec 19, 2017 08:16 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 11:52 pm IST

विकास का ये वीडियो देखकर शिल्पा के फैन्स अब दोबारा अग्रेसिव हो गए हैं। वो विकास को एक्सपोज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

hiten hina vikas shilpa bigg boss 11- India TV Hindi
hiten hina vikas shilpa bigg boss 11

नई दिल्ली: इस हफ्ते बिग बॉस के घर से शॉकिंग एविक्शन हुआ। बिग बॉस के घर से हितेन तेजवानी आउट हो गए। हितेन घर के सबसे सुलझे हुए और समझदार इंसान के रूप में जाने जाते थे, ऐसे में उनका जाना सभी को खल रहा है। लेकिन इन सबके बीच शिल्पा और विकास के फैन अलग हो गए। पहले शिल्पा और विकास के फैन एक ही थे, लोग दोनों को सपोर्ट करते थे, लेकिन हितेन के जाने के बाद से दोनों फैनक्लब के बीच दरार आ गई।

हुआ कुछ यूं कि हितेन और प्रियांक नॉमिनेटेड थे, सलमान ने घरवालों से कहा आप लोग मिलकर यह फैसला कर लो कि घर से हितेन को भेजना है या फिर प्रियांक को। हिना और लव का तो तय था कि वो प्रियांक को ही बचाएंगे, वहीं आकाश ने भी प्रियांक को बचाने के लिए वोट किया, लेकिन शिल्पा शिंदे हितेन की जगह प्रियांक को चुनेंगी यह लोगों के लिए शॉकिंग था।

shilpa shinde hina khan hiten tejwani vikas gupta
shilpa shinde hina khan hiten tejwani vikas gupta

विकास के फैन शिल्पा शिंदे को बुरा-भला कहने लगे। इस बीच बिग बॉस एक्स्ट्रा डोज का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिना खान पुनीश से कहती दिख रही हैं कि विकास ने प्रियांक से कहा है- मैंने जानबूझकर हितेन का नाम ले, ताकी केकड़ा (आकाश) हितेन का नाम ले और तुम बच जाओ। एक और वीडियो में हिना लव से भी यही बात कहती दिख रही हैं।

अगर विकास ने ऐसा प्रियांक से कहा है तो इसके दो रीजन हो सकते हैं। एक यह है कि वो प्रियांक से दोस्ती बढ़ाना चाहते हों या फिर ऐसा भी हो सकता है कि उन्होंने सच में यही गेम खेला हो और जानबूझकर हितेन को बाहर करने के लिए यह गेम खेला हो। अगर यह सच तो हितेन की वाइफ गौरी ने सही कहा था- मास्टरमाइंड विकास, अपने गेम से अपने दोस्त को मत आउट कर देना।

विकास का ये वीडियो देखकर शिल्पा के फैन्स अब दोबारा अग्रेसिव हो गए हैं। वो विकास को एक्सपोज करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब सच्चाई क्या है ये तो सिर्फ विकास गुप्ता ही जानते हैं। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि विकास यह गेम जीतने के लिए पूरा दिमाग भिड़ा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन