1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: आकाश का किस करना शिल्पा शिंदे को आया नापसंद

Bigg Boss 11: आकाश का किस करना शिल्पा शिंदे को आया नापसंद

 Published : Dec 12, 2017 11:32 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 11:09 am IST

शिल्पा के फैंस आकाश की इस हरकत से काफी नाराज हैं उन्होंने गुजारिश की है कि बिग बॉस आकाश के खिलाफ कड़ा एक्शन लें।​

shilpa akash- India TV Hindi
shilpa akash

नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। इस शो में आकाश ददलानी एक ऐसे प्रतियोगी हैं जो अक्सर अपने आपे से बाहर हो जाते हैं। ऐसा ही हुआ जब वो शिल्पा शिंदे को जबरदस्ती किस कर बैठे। आकाश की इस हरकत से शिल्पा तो गुस्सा हुई ही उनके फैंस भी भड़क गए।

पुनीश और आकाश बात कर रहे थे, शिल्पा वहीं थीं, इसके बाद आकाश जाकर शिल्पा को किस कर लेते हैं। पुनीश वहीं खड़े रहते हैं और देखकर हंसने लगते हैं। इसके बाद आकाश शिल्पा से कहते हैं- क्या करेगी... हां क्या करेगी... इस पर शिल्पा कहती हैं तू मार खाए। थप्पड़ खाएगा। वैसे आकाश घर में हर किसी से लड़ चुके हैं। शिल्पा के फैंस आकाश की इस हरकत से काफी नाराज हैं उन्होंने गुजारिश की है कि बिग बॉस आकाश के खिलाफ कड़ा एक्शन लें।​

आज के एपिसोड में भी शिल्पा आकाश को उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से डांट रही थीं। शिल्पा ने कहा होगे तुम कहीं के हीरो लेकिन यहां तुम सबसे छोटे और इस बात का ध्यान रखा करो। शिल्पा ने आकाश से कहा- तुमने जबरन अर्शी के होठों पर भी किस किया था जो गलत है। इस बात पर आकाश ने कहा- मेरी जो मर्जी मैं वो करूंगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन