1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट ने किया दावा, ये प्रतियोगी होगा ‘Bigg Boss 11’ का विनर

‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट ने किया दावा, ये प्रतियोगी होगा ‘Bigg Boss 11’ का विनर

 Published : Dec 06, 2017 12:47 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 12:47 pm IST

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और हिना खान शो के टॉप 3 प्रतियोगी होंगे

shilpa shinde manu punjabi bigg boss 11 winner- India TV Hindi
shilpa shinde manu punjabi bigg boss 11 winner

नई दिल्ली: यूं तो बिग बॉस के फिनाले में अभी वक्त है लेकिन अगर हम कहें कि बिग बॉस सीजन 11 का विनर मिल गया है तो आप क्या सोचेंगे। जी हां, शिल्पा शिंदे इस सीजन की विनर हो सकती हैं। वैसे यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह कहना है बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी मनु पंजाबी का। मनु का कहना है कि शिल्पा शिंदे इस सीजन की विनर हो सकती हैं।

बिग बॉस 10 के फाइनलिस्ट रहे मनु पंजाबी ने कहा है कि मुझे पूरा यकीन है कि इस शो की विनर शिल्पा शिंदे होंगी। उन्होंने आगे कहा है कि हर प्रतियोगी के निगेटिव और पॉजिटिव दो पहलू होते हैं। शिल्पा ने हमेशा पॉजिटिव फेस ही सबके सामने रखा है। अगर कोई उनसे लड़ना भी चाहता है तो वो किसी को जवाब नहीं देती हैं।

shilpa shinde manu punjabi bigg boss 11 winner
shilpa shinde manu punjabi bigg boss 11 winner

मनु ने आगे कहा आज तक बिग बॉस के इतिहास में देखा गया है यहां वही शो जीतता है जो सबसे कूल रहता है। जिसने अपना धैर्य नहीं खोया। मनु ने कहा इस शो का मास्टरमाइंड प्लेयर विकास गुप्ता है। विकास दिमाग से इस गेम को खेल रहे हैं लेकिन शिल्पा शिंदे लोगों का दिल जीत रही हैं।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता और हिना खान शो के टॉप 3 प्रतियोगी होंगे। शिल्पा और विकास के बीच कड़ी टक्कर है मगर शिल्पा को पब्लिक का सपोर्ट ज्यादा है। इसलिए शिल्पा शिंदे बिग बॉस का खिताब अपने नाम कर लें तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन