1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: घर से बाहर होते ही बंदगी ने पुनीश पर दिया यह बयान, इंटीमेट होने पर दी सफाई

Bigg Boss 11: घर से बाहर होते ही बंदगी ने पुनीश पर दिया यह बयान, इंटीमेट होने पर दी सफाई

 Published : Dec 05, 2017 12:29 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 12:29 pm IST

बंदगी जब तक बिग बॉस के घर में रही पुनीश के साथ उनके अफेयर के बारे में खूब चर्चा होती रही। अब बंदगी बाहर हो चुकी हैं।

BANDAGI PUNEESH- India TV Hindi
BANDAGI PUNEESH

नई दिल्ली: बंदगी कालरा इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर हो चुकी हैं। बंदगी जब तक बिग बॉस के घर में रही पुनीश के साथ उनके अफेयर के बारे में खूब चर्चा होती रही। अब बंदगी बाहर हो चुकी हैं। बाहर आते ही उन्होंने बिग बॉस के घर में रहने वाले बाकी सदस्यों पर कई खुलासे किए।

एक लीडिंग वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में बंदगी ने कहा, 'मैं आज आउट हो जाऊंगी यह मैंने बिल्कुल नहीं सोचा था। मुझे लगता था लव बाहर जाएगा क्योंकि वह घर में रहना डिजर्व नहीं करता है।’ बंदगी ने कहा मुझे गर्व है कि मैं अपने दम पर इतनी दूर तक गई और कुछ सेलिब्रिटी मुझसे पहले ही आउट हो गए।

जब बंदगी से पुनीश और उनके अफेयर के बारे में पूछा गया तो वो शर्माकर मुस्कुराने लगी। उन्होंने कहा मैं पुनीश से वाकई प्यार करती थी। हमारा प्यार सच्चा था। कई बार तो हम शो में भूल ही जाते थे कि हम गेम में हैं, हम एक दूसरे में पूरी तरह खो जाते थे। बंदगी ने कहा हमारे रोमांस को दर्शकों ने एंटरटेन किया। बंदगी ने कहा लोगों को इंटीमेट सीन से भी दिक्कत थी, लेकिन मैं बस यही कहूंगी भावनाओं में बहकर ऐसा हो जाता है। बंदगी से जब पूछा गया कि क्या बिग बॉस के घर से बाहर भी दोनों का रिश्ता ऐसा ही रहेगा, इस पर बंदगी ने कहा- हां हम बाहर भी ऐसे ही रहेंगे।

बंदगी ने पुनीश के बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मैं उसका इंतजार करूंगी। मैं चाहूंगी कि वो ट्रॉफी के सा‌थ बाहर आए।'

बंदगी से जब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड डेनिश नागपाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- उससे मेरा ब्रेकअप बिग बॉस हाउस में जाने से पहले ही हो गया था, वो यह सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रहा है।

बंदगी ने आगे कहा अभी तक तो वो घर के अंदर थी तो सारी बातें पता नहीं चल पाती थीं, लेकिन अब मैं जब एपिसोड देखूंगी तो मुझे ज्यादा बातें पता चलेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन