1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. BIGG BOSS 11: काम कर गई मास्टर माइंड विकास की प्लानिंग, ये सदस्य बनेगा घर का नया कैप्टन

BIGG BOSS 11: काम कर गई मास्टर माइंड विकास की प्लानिंग, ये सदस्य बनेगा घर का नया कैप्टन

 Published : Dec 06, 2017 11:33 am IST,  Updated : Dec 06, 2017 11:33 am IST

विकास ने चाल चली तो हिना भी खुद को कैप्टन बनाने की पूरी कोशिश करती रही। हिना ने तो हितेन से लड़ाई भी कर डाली, क्योंकि हिना की डॉल हितेन के हाथ में थी।

ARSHI KHAN, VIKAS GUPTA, PRIYANK, HINA KHAN, CAPTAINCY TASK , BIGG BOSS 11- India TV Hindi
ARSHI KHAN, VIKAS GUPTA, PRIYANK, HINA KHAN, CAPTAINCY TASK , BIGG BOSS 11

नई दिल्ली: कलर्स के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में रोज अलग-अलग ड्रामा देखने को मिलता है। कल हुए कैप्टनसी टास्क में भी खूब हंगामा हुआ। अब आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर का कैप्टन कौन होगा। कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि बिग बॉस ने घर वालों को एक मजेदार टास्क दिया था। इस टास्क का नाम था बेबी डे केयर। इसके तहत सभी प्रतियोगियों को घर के किसी एक प्रतियोगी के नाम की डॉल को संभालना था और बिग बॉस के आदेश के अनुसार उन्हें बारी बारी से प्रैम में रखना था। जितने लोग थे प्रैम उससे एक कम था। जो प्रैम में अपनी डॉल नहीं डाल पा रहा था वो टास्क से बाहर हो जा रहा था। खास बात यह थी कि जो भी प्रतियोगी प्रैम में डॉल डालने में नाकामयाब होता उसके हाथ में जिस प्रतियोगी की गुड़िया रहती वो कैप्टनसी के दावेदारी से बाहर हो जाता।

प्रियांक के हाथ में पुनीश की डॉल थी। प्रियांक सबसे पहले इस गेम से आउट हो गए और पुनीश सबसे पहले कैप्टनसी की दावेदारी से बाहर हो गए। इसके बाद आकाश ने हितेन की डॉल को पार्क नहीं किया और हितेन भी कैप्नटसी के टास्क से बाहर हो गए। इसके बाद अर्शी जिनके हाथ में शिल्पा की डॉल थी उन्होंने जानबूझकर टास्क पूरा नहीं किया और शिल्पा भी कैप्टनसी की दावेदारी से बाहर हो गईं।

इस दौरान सभी सांठ-गांठ में लगे रहे। विकास ने चाल चली तो हिना भी खुद को कैप्टन बनाने की पूरी कोशिश करती रही। हिना ने तो हितेन से लड़ाई भी कर डाली, क्योंकि हिना की डॉल हितेन के हाथ में थी। उधर विकास पुनीश और अर्शी दोनों से सेटिंग करते रहे और आखिर अर्शी को घर का कैप्टन बनाने में कामयाब रहे। इस हफ्ते घर की नई कैप्टन कोई और नहीं अर्शी खान होंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन