1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बंदगी कालरा का बड़ा बयान, पुनीश नहीं यह सदस्य होगा बिग बॉस 11 का विजेता

बंदगी कालरा का बड़ा बयान, पुनीश नहीं यह सदस्य होगा बिग बॉस 11 का विजेता

 Published : Dec 05, 2017 02:18 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 02:18 pm IST

बंदगी ने बिग बॉस के घर से निकलते ही एक के बाद एक कई सारे बयान दिए हैं और घर के अंदर के कई राज़ भी खोले हैं। बंदगी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इस बार का बिग बॉस कौन जीतेगा या जीत

BANDAGI KALRA- India TV Hindi
BANDAGI KALRA

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 से पिछले हफ्ते बंदगी कालरा घर से बाहर हो गई हैं। बंदगी ने बिग बॉस के घर से निकलते ही एक के बाद एक कई सारे बयान दिए हैं और घर के अंदर के कई राज़ भी खोले हैं। बंदगी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इस बार का बिग बॉस कौन जीतेगा या जीत सकता है।

बंदगी कालरा से जब पूछा गया गया कि इस सीजन के टॉप 3 दावेदार कौन हैं, इस पर बंदगी ने कहा- मुझे लगता है विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे और पुनीश शर्मा टॉप 3 में जाएंगे। जब बंदगी से पूछा गया कि इस सीजन का विजेता कौन होगा- इस पर बंदगी ने कहा मैं चाहती हूं पुनीश ट्रॉफी बाहर लेकर आए लेकिन मुझे लगता है शिल्पा या विकास दोनों में से कोई एक बिग बॉस का विजेता हो सकता है। हालांकि, बंदगी कालरा का कहना है कि विकास गुप्ता इस सीजन को जीतने के सबसे मजबूत दावेदार हैं।

इसके अलावा बंदगी कालरा ने बताया है कि ''पुनीश, लव, प्रियांक, अर्शी, हिना और आकाश से मुझे बेघर करने का बदला जरूर लेगा। बंदगी का कहना है कि मेरी सबसे बड़ी दुश्मन हिना खान है, अगर मुझे दोबारा घर में वापस जाने का मौका मिला तो मैं हिना खान को चैन से सांस नहीं लेने दूंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन